बुधवार, अगस्त 12 2026 | 10:10:37 PM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / एमेजॉन पर बढ़ी जांच की आंच
Amazon's investigation heightened

एमेजॉन पर बढ़ी जांच की आंच

नई दिल्ली। एमेजॉन (amazon) द्वारा नियम-कायदों का कथित उल्लंघन किए जाने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) (ईडी) ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है और अमेरिका की इस ई-कॉमर्स दिग्गज से कई प्रकार की जानकारी मांगी है। इस जानकारी से एजेंसी को यह पता लगाने में मदद मिलेगी कि कंपनी ने कुछ खास विक्रेताओं को तरजीह देकर भारतीय नियामकों को चकमा तो नहीं दिया। इस बात का भी पता चलेगा कि फ्चूयर कूपन्स के साथ कंपनी का सौदा प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) नीति के खिलाफ तो नहीं है। फ्यूचर कूपन्स किशोर बियाणी के नेतृत्व वाली फ्यूचर रिटेल के प्रवर्तक समूह की इकाई है।

एमेजॉन और फ्यूचर कूपन्स को चि_ी लिखकर जानकारी मांगी

सूत्रों के अनुसार ईडी ने एमेजॉन (amazon) और फ्यूचर कूपन्स (Future coupons) को चि_ी लिखकर कई प्रकार की जानकारी मांगी है, जिसमें दोनों के बीच सौदे के समझौते, निवेश का जरिया, वित्तीय लेनदेन और सरकारी मंजूरी की जानकारी शामिल है। ईडी में कार्यरत सूत्रों ने बताया कि इस सौदे के अलावा एमेजॉन से उसके साथ जुड़े विके्रताओं और एक  खास अवधि के दौरान उसके भंडार के बारे में भी पूछा गया है।

फ्यूचर ग्रुप को भेजे गए ई-मेल का कोई जवाब नहीं

इस बारे में फ्यूचर ग्रुप (Future Group) को भेजे गए ई-मेल का कोई जवाब नहीं आया। सूत्रों का कहना है कि फ्यूचर (Future Group) ने ईडी को इस सौदे से जुड़ी कुछ जानकारी पहले ही मुहैया करा दी है। एमेजॉन ने इस पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। एमेजॉन (amazon) के खिलाफ जांच का दायरा उस समय बढ़ाया गया है, जब सरकार ने एमेजॉन (amazon) पर आरोप लगने के बाद स्थिति रिपोर्ट मांगी। एजेंसी का आरोप है कि एमेजॉन ने एफडीआई के नियमों का उल्लंघन किया।

ई-कॉमर्स कंपनी विदेशी निवेश पर देसी नियामक के प्रतिबंधों को चकमा देकर

ईडी (Enforcement Directorate) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘इस मामले में हम दो प्रमुख पहलू जांच रहे हैं। पहली बात तो यह है कि विदेशी निवेश संवद्र्घन बोर्ड की मंजूरी नहीं होने के कारण फ्यूचर कूपन्स में एमेजॉन का निवेश विदेशी मुद्रा प्रबंधन कानून (फेमा) (Foreign Exchange Management Law (FEMA) के खिलाफ तो नहीं है। दूसरी बात, ई-कॉमर्स कंपनी विदेशी निवेश पर देसी नियामक के प्रतिबंधों को चकमा देकर तो नहीं निकल गई।’ अधिकारी के अनुसार ईडी ने दोनों पहलुओं को समेटा है और उसी आधार पर सूचनाएं जुटा रहा है।

News Click के दफ्तर पर ED का छापा: रिपोर्ट्स

Check Also

3 months for Rs 550, a year of entertainment for Rs 2000, Jio expands OTT-Pass coverage

550 रुपये में 3 महीने, 2000 रुपये में सालभर मनोरंजन, जियो ने बढ़ाया OTT-Pass का दायरा

15 प्रीमियम OTT ऐप्स और 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल्स का एक्सेस, हाई-स्पीड डेटा और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *