मंगलवार, अक्तूबर 20 2026 | 11:29:14 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / ओम लॉजिस्टिक्स और डेमोक्रेसी फाउंडेशन से जुड़ी

ओम लॉजिस्टिक्स और डेमोक्रेसी फाउंडेशन से जुड़ी

नई दिल्ली। लॉजिस्टिक सोल्यूशन्स कंपनी ओम लॉजिस्टिक्स (Logistics Solutions Company Om Logistics) ने अपने अभियान ‘श्मिशन ऑक्सीजन’ में एक्सक्लूसिव लॉजिस्टिक पार्टनर के रूप जुड़ गई है। एक सामाजिक कार्य के रूप में ओम लॉजिस्टिक्स (Logistics Solutions Company Om Logistics) ने डेमोक्रेसी इंडिया फाउंडेशन की सहायता करते हुए अब तक भारतभर में विभिन्न अस्पतालों में 5000 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स प्रदान किए। मिशन ऑक्सीजन अभियान के तहत कंपनी का लक्ष्य व्यवस्थित तरीके से ऑक्सीजन आपूर्ति से संबंधित जमीनी मुद्दों को सुलझाना भी है।

55,000 ऑक्सिमीटर्स दान किए जा चुके

कंपनी (Logistics Solutions Company Om Logistics) ने अपने सीएसआर प्रोग्राम के अंतर्गत इस अभियान की घोषणा की है। ओम लॉजिस्टिक्स के कंट्री हेड आकाश बंसल ने कहा कि मिशन ऑक्सीजन, डेमोक्रेसी पीपल फाउंडेशन के बैनर तले जारी है, जो लॉजिस्टिक कंपनियों की सहायता से काम करता है। इसका उद्देश्य कम से कम समय में जरूरत वाले विभिन्न स्थानों पर ऑक्सीजन सप्लाई उपलब्ध कराना है। मिशन ऑक्सीजन अभियान के अंतर्गत अब तक 55,000 ऑक्सिमीटर्स दान किए जा चुके हैं और डेमोक्रेसी फाउंडेशन इंडिया द्वारा 55 करोड़ रुपए के फंड जमा किए जा चुके हैं। साथ ही वे ऑक्सीजन जेनरेट करने वाले प्लांट के सैटअप की दिशा में भी काम कर रहे हैं।

होटल हिलक्रेस्ट में स्विमिंग पूल हुआ शुरू !

Check Also

India will be among the first countries to roll out 6G: Jio

6जी रोलआउट करने वाले शुरुआती देशों में होगा भारत: जियो

जियो ने आईएमसी में दिखाया 6जी के लिए गीगा मीमो रेडियो,  5जी के मुकाबले 5 गुना …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *