मंगलवार, अगस्त 11 2026 | 08:31:15 PM
Breaking News
Home / अन्य सभी / 1 अगस्त से पेमेंट के नए नियम! RBI ने किया बदलाव, देखिए आपको क्या होगा फायदा

1 अगस्त से पेमेंट के नए नियम! RBI ने किया बदलाव, देखिए आपको क्या होगा फायदा

नई दिल्ली: New RBI Rules: सैलरी, पेंशन और EMI पेमेंट जैसे जरूरी ट्रांजैक्शंस के लिए अब आपको कामकाजी दिनों का इंतजार नहीं करना होगा. RBI ने National Automated Clearing House (NACH) के नियमों में बदलाव किया है.ये बदलाव 1 अगस्त, 2021 से लागू हो जाएंगे. यानी अब आपको अपनी सैलरी के लिए या पेंशन के लिए शनिवार और रविवार यानी वीकेंड के गुजरने का इंतजार नहीं करना होगा. ये सेवाएं आपको पूरे हफ्ते मिलेंगी.

NACH की सुविधाएं अब पूरे हफ्ते कई बार ऐसा होता है कि महीने की पहली तारीख वीकेंड पर पड़ जाती है, जिसकी वजह से सैलरीड क्लास को अपनी सैलरी अकाउंट में क्रेडिट होने के लिए सोमवार तक का इंतजार करना पड़ता है. RBI गवर्नर शक्तिकांता दास (RBI Governor Shaktikanta Das) ने पिछले महीने जून की क्रेडिट पॉलिसी रीव्यू के दौरान ऐलान किया था कि ग्राहकों की सुविधाओं को और बढ़ाने के लिए और 24×7 मौजूद रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट (RTGS) का लाभ उठाने के लिए, NACH जो अभी बैंकों में कार्य दिवसों में उपलब्ध है, इसे हफ्ते के सभी दिनों लागू करने का प्रस्ताव दिया गया है, जो 1 अगस्त, 2021 से प्रभावी होगा.

Check Also

HDFC Bank and Marwari University sign MoU in a major step towards preparing future banking leaders

फ्यूचर बैंकिंग लीडर्स तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम, HDFC बैंक और मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू

राजकोट. HDFC बैंक लिमिटेड ने छात्रों के लिए मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के साथ एमओयू  (MoU) पर हस्ताक्षर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *