रविवार, सितंबर 27 2026 | 07:58:38 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / सिंगिंग रियलियटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ के विनर बने पवनदीप राजन

सिंगिंग रियलियटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ के विनर बने पवनदीप राजन

 

‘इंडियन आइडल 12’ (Indian Idol 12) को अपना फाइनली विनर मिल गया है। इस सीजन की जीत का सेहरा पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) के सिर पर बंधा है। वहीं, दूसरे नंबर पर अरुणिता कांजीलाल रही हैं। ‘इंडियन आइडल 12’ का फिनाले रविवार को दोपहर 12 बजे से रात 12 बजे चला। इस सीजन का विनर मिलने से पहले कई शानदार परफॉर्मेंस देखने को मिली।

पवनदीप राजन को ‘इंडियन आइडल 12’ की ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपये का चेक और एक कार इनाम के तौर पर मिली है। पवनदीप राजन के पहले और अरुणिता कांजीलाल के दूसरे नंबर के अलावा सायली कांबले, मोहम्मद दानिश, निहाल तारो और शनमुखप्रिया क्रमशः तीसरे, चौथे, पांचवे और छठे स्थान पर रहे।शो में हिमेश रेशमिया, सोनू कक्कड़ और अनु मलिक जज किया। जबकि फिनाले को आदित्य नारायण के अलावा जय भानुशाली ने होस्ट किया।

Check Also

Alia Bhatt is feeling nervous about 'Don't Be Shy' as a producer

बतौर निर्माता ‘डोंट बी शाय’ को लेकर नर्वस महसूस कर रहीं आलिया भट्ट

मुंबई। अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रोड्यूस आगामी फिल्म ‘डोंट बी शाई’ को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *