बुधवार, सितंबर 09 2026 | 08:24:00 AM
Breaking News
Home / स्वास्थ्य-शिक्षा / क्विज़बी ने राजस्थान में ऑनलाईन-गेमिंग के विकास को दिया बढ़ावा

क्विज़बी ने राजस्थान में ऑनलाईन-गेमिंग के विकास को दिया बढ़ावा

कोटा,. ऑनलाईन गेमिंग आज देश में तेज़ी से विकसित हो रही है। इसी के मद्देनज़र राजस्थान, डिजिटल गेमिंग स्पेस का लाभ उठाने तथा इसके ज़रिए अपने नागरिकों का ज्ञान बढ़ाने के लिए तैयार है। ऑनलाईन गेमिंग में तेज़ी से बढ़ते यूज़र बेस को ध्यान में रखते हुए कनोडिया ग्रुप, राजस्थान के यूज़र्स के लिए ऑनलाईन-एजुकेशनल गेमिंग प्लेटफॉर्म क्विज़बी लेकर आया है।

क्विज़बी ज्ञान बढ़ाने वाला मोबाइल प्लेटफॉर्म है। वास्तव में यह एक एंड्रोइड ऐप्लीकेशन है, जो गेमर्स को मुवीज़, क्रिकेट, ट्रैवल, फूड, जनरल नॉलेज एवं पज़ल्स जैसी कैटेगरीज़ में मल्टीपल पेड चैलेंज देता है। क्विज़बी के सह-संस्थापक श्री अमित खेतान और श्री अभिनव आनंद इस प्लेटफॉर्म के साथ ऑनलाईन गेमिंग स्पेस में नया बदलाव लेकर आए हैं। क्विज़बी एक बी2सी गेमिंग प्लेटफॉर्म है, जो आम लोगों से लेकर छात्रों, अभिभावकों एवं नौकरी ढूंढने वालों तक सभी के लिए ज्ञान का स्रोत है।

कनोडिया ग्रुप ने क्विज़बी को सीड फंडिंग दी है। क्विज़बी कैजु़अल चैलेंजेज़ के लिए एकमात्र डेस्टिनेशन है, जो अपने यूज़र्स को नॉलेज बेस्ड गेमिंग का बेजोड़ अनुभव प्रदान करता है। सीमेंट उद्योग में अग्रणी कनोडिया ग्रुप हाइजीन, मीडिया एवं शॉर्ट फिल्म स्पेस में भी सक्रिय है। यह अनुभवी ग्रुप हमेशा से क्विज़बी जैसे नए स्टार्ट-अप्स को समर्थन देता रहा है।

क्विज़बी क्विज़ एवं ट्रिविया लवर्स के लिए बेहतरीन डेस्टिनेशन है, जो यूज़र को नॉलेज एव एजुकेशन में चैलेंज देता है। यह गेमर्स को क्विज़ का बेजोड़ अनुभव प्रदान करता है, इस गेमिंग से न सिर्फ उनका ज्ञान बढ़ता है बल्कि उन्हें रियल टाईम में पैसा जीतने का मौका भी मिलता है।

Check Also

InfoComm India 2026 भारत में तेजी से बढ़ते Pro AV और इंटीग्रेटेड एक्सपीरियंस टेक्नोलॉजी क्षेत्र को नई दिशा देगा

भारत का सबसे बड़ा प्रोफेशनल एवी (Professional AV) और इंटीग्रेटेड एक्सपीरियंस टेक्नोलॉजी व्यापार मेला ‘InfoComm …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *