गुरुवार, मार्च 12 2026 | 04:37:07 PM
Breaking News
Home / राजकाज / कुछ कर रियायतें होंगी खत्म!

कुछ कर रियायतें होंगी खत्म!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार कंपनियों और व्यक्तिगत आयकरदाताओं को मिलने वाली कुछ प्रत्यक्ष कर छूट धीरे-धीरे खत्म करने पर विचार कर सकती है। इसके बारे में 2023-23 के आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा घोषणा की जा सकती है।

नीति निर्माण से जुड़े एक शीर्ष अधिकारी ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि सरकार के आंतरिक मूल्यांकन के अनुसार बड़ी तादाद में कंपनियों और व्यक्तिगत करदाताओं ने छूट रहित कर व्यवस्था अपनाई है तथा बजट निर्माताओं को उम्मीद है कि आने वाले वर्षों में कई और लोग नई कर व्यवस्था अपना सकते हैं। उक्त शख्स ने यह भी कहा कि वित्त मंत्रालय पूंजीगत लाभ कर की दरों को तर्कसंगत बनाने के विकल्प पर भी विचार कर रहा है। हालांकि अभी इस बारे में कोई निर्णय नहीं हुआ है।

अधिकारी ने कहा, ‘छूट रहित कर व्यवस्था को अपनाने की दर अभी तक उत्साहजनक रही है। नई दरों के दायरे में लोग धीरे-धीरे जाएंगे क्योंकि कुछ कंपनियां और व्यक्तिगत आयकरदाता रियायतों का लाभ उठाना चाह रहे हैं। लेकिन ज्यादातर लोगों के नई व्यवस्था में जाने पर हम कुछ रियायतों को धीरे-धीरे खत्म कर देंगे।’

सितंबर 2019 में वित्त मंत्री ने कॉर्पोरेट कर की नई दरों की घोषणा की थी, जिसके तहत कई रियायतों को खत्म कर न्यूनतम दर 30 फीसदी से घटाकर 22 फीसदी कर दी गई थी। नई विनिर्माण कंपनियों के लिए कॉर्पोरट कर की दर भी 25 फीसदी से घटाकर 15 फीसदी की गई थी।

महामारी आने से ठीक पहले 2020-21 के आम बजट में सीतारमण ने उन लोगों के लिए व्यक्तिगत आयकर की दरें घटाने की घोषणा की थी, जो कुछ छूट या कटौती छोडऩा चाहते हैं। 5 लाख से 7.5 लाख रुपये सालाना आय के लिए कर की दर 20 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दी गई थी। इसके साथ ही 7.5 लाख से 10 लाख रुपये सालाना आय पर कर 20 फीसदी से घटाकर 15 फीसदी किया गया था और 15 लाख रुपये तक भी इसी तरह की कटौती की गई थी। हालांकि 15 लाख रुपये से ऊपर सालाना आय पर 30 फीसदी कर की दर में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया था।

Check Also

अफगानिस्तान तनाव से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था डगमगाई, आईएमएफ फंडिंग पर संकट

अफगानिस्तान तनाव से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था डगमगाई, आईएमएफ फंडिंग पर संकट

नई द‍िल्‍ली. पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर चल रहे युद्ध के कारण पाकिस्तान को मिलने …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *