गुरुवार, सितंबर 17 2026 | 01:59:48 PM
Breaking News
Home / धर्म समाज / विश्व श्रमिक दिवस पर केदारनाथ धाम पहुंचे गौतम अदाणी, नई पहल  ‘अपनी बात, अपनों के साथ’ शुरू की

विश्व श्रमिक दिवस पर केदारनाथ धाम पहुंचे गौतम अदाणी, नई पहल  ‘अपनी बात, अपनों के साथ’ शुरू की

देहरादून। विश्व श्रमिक दिवस और अपनी शादी की 40वीं वर्षगांठ के अवसर पर शुक्रवार को गौतम अदाणी ने अपनी पत्नी प्रीति अदाणी के साथ केदारनाथ धाम यात्रा की और भगवान महादेव के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने नई नई पहल ‘अपनी बात, अपनों के साथ’ शुरू करने का ऐलान किया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर गौतम अदाणी ने कहा,”आज का दिन मेरे लिए विशेष है, एक ओर विश्व श्रमिक दिवस है और दूसरी ओर मेरे विवाह की 40वीं वर्षगांठ।

इस पावन अवसर की शुरुआत मैंने अपनी जीवनसंगिनी प्रीति के साथ केदारनाथ धाम में भगवान महादेव के दर्शन और आशीर्वाद से की।

चार दशकों की इस यात्रा में, प्रीति का साथ मेरे लिए केवल जीवन का संबल नहीं, बल्कि हर चुनौती में एक शांत शक्ति और हर सफलता में एक विनम्र आधार रहा है, इसके लिए मैं हृदय से उनका आभारी हूं।

हमने महादेव से प्रार्थना की कि वह हमारे देश को निरंतर प्रगति, समृद्धि और शक्ति प्रदान करें, और हम सभी को राष्ट्र निर्माण में अपना श्रेष्ठ योगदान देने की प्रेरणा दें।”

इसके साथ उन्होंने पोस्ट में आगे कहा कि आज, विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर, मैं अदाणी परिवार के अपने 4 लाख से अधिक साथियों से जुड़ने के लिए एक नई पहल, ‘अपनी बात, अपनों के साथ’ की शुरुआत कर रहा हूं।

यह मेरे लिए केवल एक औपचारिक संवाद नहीं, बल्कि अदाणी परिवार में सभी से दिल से जुड़ने का एक प्रयास है।

इस पहल के माध्यम से, मैं समय-समय पर अपने विचार, अपने अनुभव और अपनी सीख साझा करूंगा और उतनी ही विनम्रता से सीखने का प्रयास भी करूंगा।

अदाणी ने आगे कहा कि मेरा दृढ़ विश्वास है कि जब अदाणी परिवार के लाखों सदस्य एक-दूसरे के सहयोगी बनकर राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जुड़ेंगे, तब हम सिर्फ परियोजनाएं ही नहीं बनाएंगे, बल्कि विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में अपना विनम्र योगदान भी दे सकेंगे। आप सभी का विश्वास और साथ ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।

Check Also

Center and RBI told Supreme Court- Loan Moratorium can be extended for 2 years

अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावे में कथित अनियमितताओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जुलाई तक टली

नई दिल्ली. अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा में कथित गड़बड़ी और वित्तीय अनियमितताओं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *