शुक्रवार, मार्च 13 2026 | 02:37:00 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / टाटा स्काई अब हो गया टाटा प्ले

टाटा स्काई अब हो गया टाटा प्ले

नई दिल्ली. टाटा स्काई ने अपनी नई पहचान टाटा प्ले की घोषणा की है, क्योंकि कंपनी के व्यवसाय का दायरा डायरेक्ट टू होम सर्विसेस से आगे बढ़ गया है। नई पहचान के बारे में हरित नागपाल, एमडी एवं सीईओ टाटा प्ले लिमिटेड (पूर्व में टाटा स्काई लिमिटेड) ने कहा, ‘मेरा दृढ़ विश्वास है कि जहां कंटेंट का स्वामी होना एक बात है, वहीं इसे उपलब्ध बनाया जाना भी जरूरी है। टाटा प्ले में यूज़र्स के लिए विभिन्न कॉम्बो पैक्स में नेटफ्लिक्स शामिल होगा, ताकि वो टीवी चैनल्स एवं ओटीटी कंटेंट में सुगम मनोरंजन का अनुभव ले सकें। इसके अलावा, टाटा प्ले बिंज कॉम्बो पैक्स में आपके पसंदीदा टीवी चैनल एवं डिज़्नी प्लस हॉटस्टार, सोनी लिव, ज़ी5, वूट सलेक्ट, वूट किड्स, शेमारूमी, सननैक्स्ट, हंगामा प्ले, इरोज़ नाउ, क्योरियोसिटीस्ट्रीम, एपिकऑनएवं डॉकुबे जैसे 12 लोकप्रिय ओटीटी ऐप्स टाटा प्ले के उपभोक्ताओं को काफी किफायती मूल्य में उपलब्ध होंगे। टाटा प्ले बिंज़ मोबाईल ऐप के यूनिफाईड इंटरफेस या एमेज़ॉन फायर टीवी स्टिक – टाटा प्ले एडिशन या टाटा प्ले बिंज़$ स्मार्ट सेट-टॉप बॉक्स द्वारा 12 ऐप्स का कंटेंट देखा जा सकेगा।

Check Also

 रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'दो दीवाने सहर में'

‘नैना’ की कहानी मेरी भी कहानी है, संदीपा धर ने फिल्म की रिलीज पर बयां किया अपना दर्द

मुंबई. रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *