मंगलवार, अगस्त 11 2026 | 08:31:39 PM
Breaking News
Home / राजकाज / एलआईसी आईपीओ से 60-65 हजार करोड़ रुपये जुटाएगी सरकार

एलआईसी आईपीओ से 60-65 हजार करोड़ रुपये जुटाएगी सरकार

मुंबई:  सार्वजनिक क्षेत्र की बीमा कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 60,000 से 65,000 करोड़ रुपये जुटा सकती है। मामले से वाकिफ एक शख्स ने बताया कि निवेश बैंकर कंपनी के आईपीओ मसौदे (डीआरएचपी) को अंतिम रूप देने में लगे हैं, जिसे भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास शुक्रवार को जमा कराया जाएगा। एलआईसी का आईपीओ देश में अब तक की सबसे बड़ा शेयर बिक्री होगी। इससे पहले नवंबर में पेटीएम की प्रवर्तक कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने आईपीओ से 18,300 करोड़ रुपये जुटाए थे। लेकिन एलआईसी के आईपीओ में सरकार अपने शेयर बेचेगी। अभी एलआईसी के 100 फीसदी शेयर सरकार के ही पास हैं।

एलआईसी का मूल्यांकन 11 से 12 लाख करोड़ रुपये के बीच हो सकता है। शेयर बिक्री का जिम्मा संभाल रहे एक निवेश बैंकर ने कहा कि मूल्यांकन आईपीओ के करीब आने पर तय किया जाएगा। बैंकर ने कहा, ‘कंपनी डीआरएचपी जमा करते समय बताती है कि निर्गम से कितनी रकम जुटाई जाएगी या कितने शेयर बेचे जाएंगे। सरकार का मकसद एलआईसी के जरिये 60,000 से 65,000 करोड़ रुपये के बीच जुटाना है। आईपीओ के जरिये कितनी हिस्सेदारी बेची जाएगी, उसका निर्णय अंतिम चरण में किया जाएगा।’

Check Also

5,500 kilometer highway will be made e-highway, 111 stations will be for electric vehicles between 23 cities

भारत में 2034 तक ईवी बिक्री में सालाना 55 प्रतिशत की वृद्धि की उम्मीद

नई दिल्ली। भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) की ओर बढ़ता रुझान अब अर्थव्यवस्था का एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *