बुधवार, अगस्त 12 2026 | 11:30:41 PM
Breaking News
Home / रीजनल / नागौर थाली में नोट और जेवरात भरकर मायरा भरने पहुंचे मामा, नोटों से बनी चुनरी ओढ़ाई

नागौर थाली में नोट और जेवरात भरकर मायरा भरने पहुंचे मामा, नोटों से बनी चुनरी ओढ़ाई

नागौर:- शादियों की सीजन में एक बार फिर नागौर का मायरा चर्चा में हैं। यहां किसान मामा ने अपनी 2 भांजी की शादी में करीब 71 लाख रुपए का मायरा भरा। थाली में नोट और जेवरात भरकर लाए तो सभी हैरान हो गए। भाइयों के इस प्यार को देख इकलौती बहन के आंख में आंसू आ गए। इतना ही नहीं भाइयों ने बहन को 500-500 रुपए से सजी चुनरी ओढ़ाई
मामला नागौर जिले के लाडनूं शहर का है। सीता देवी की दो बेटियों प्रियंका (27) और स्वाति (25) की मंगलवार को शादी थी। भाई मगनाराम ने बताया कि 5 भाइयों के बीच सीता देवी इकलौती बहन है। बड़े भाई सुखदेव की तीन साल पहले मौत हो गई थी। उनकी इच्छा थी कि बहन का मायरा जब भी भरे उसकी चर्चा हो।

Check Also

FDA conducts major campaign in Pune-Sangli; licenses of 12 hotels and restaurants suspended for uncleanliness and expired goods

पुणे-सांगली में एफडीए का बड़ा अभियान, गंदगी और एक्सपायरी सामान पर 12 होटल-रेस्टोरेंट के लाइसेंस निलंबित

पुणे। त्योहारी सीजन से पहले अन्न एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने पुणे और सांगली में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *