बुधवार, नवंबर 04 2026 | 07:40:21 AM
Breaking News
Home / राजकाज / एलआईसी पर फिदा निवेशक

एलआईसी पर फिदा निवेशक

मुंबई: भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के देश में अब तिक के सबसे बड़े आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के दूसरे दिन ही पूरा आवेदन मिल गया। हालांकि निर्गम सोमवार तक खुला रहेगा। अभी तक एलआईसी आईपीओ को 20,744 करोड़ रुपये मूल्य की बोलियां मिली हैं, जिनमें 5,627 करोड़ रुपये एंकर निवेशकों से जुटाई गई राशि भी शामिल है। छोटे निवेशकों ने आईपीओ में 12,000 करोड़ रुपये से अधिक का दांव लगाया है। सूत्रों ने कहा कि देश भर से 36 लाख व्यक्तिगत निवेशकों ने इसमें प्रतिभागिता की और कुल आवेदनों की संख्या रिकॉर्ड 1 करोड़ तक पहुंच सकती है। दूसरे दिन की समाप्ति तक पॉलिसीधारकों के लिए आरक्षित शेयरों के लिए तीन गुना से ज्यादा बोलियां आईं, वहीं कर्मचारियों के लिए रखे गए शेयरों के लिए 2.22 गुना आवेदन प्राप्त हुए। खुदरा श्रेणी में 93 फीसदी बोलियां मिलीं। पात्र संस्थागत खरीदारों के लिए आरक्षित हिस्से के लिए 40 फीसदी और धनाढ्य श्रेणी (एचएनआई) में 47 फीसदी बोलियां मिलीं। हालांकि इन दोनों श्रेणियों मेंं अधिकांश बोलियां निर्गम के अंतिम दिन आती हैं।

Check Also

Indian experts discuss AI and craftsmanship at the BRICS+ Fashion Summit

भारतीय विशेषज्ञों ने BRICS+ फैशन समिट में AI और कारीगरी पर की चर्चा

भारतीय फैशन दिग्गजों ने इस बात का जायजा लिया कि कैसे AI डिज़ाइन में बदलाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *