सोमवार, फ़रवरी 02 2026 | 08:36:36 AM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / स्कोडा ऑटो इंडिया ने पहली छमाही में सारे रिकॉर्ड्स तोड़े

स्कोडा ऑटो इंडिया ने पहली छमाही में सारे रिकॉर्ड्स तोड़े

jaipur| मॉनसून ने देश में दस्‍तक दे दी है और स्‍कोडा ऑटो इंडिया में भी रिकॉर्ड्स की बारिश हो रही है। 2018 में शुरू हुई इंडिया 2.0 की कोशिश के चलते कंपनी बिक्री के अपने ही रिकॉर्ड तोड़ रही है और महीने दर महीने नये रिकॉर्ड बना रही है। जून 2022 में 6,023 स्‍कोडा को अपना नया घर मिला। यह मार्च 2022 में 5,608 यूनिट्स का एक दशक पुराना रिकॉर्ड तोड़ने के बाद हुआ। वर्ष-दर-वर्ष के हिसाब से जून 2022 ने जून 2021 में बिकीं 734 कारों की तुलना में 721% बढ़ोतरी दर्ज की। सबसे महत्‍वपूर्ण, स्‍कोडा ऑटो इंडिया ने 2021 में 23,858 यूनिट्स की वार्षिक बिक्री से ज्‍यादा बिक्री 2022 की पहली छमाही में ही 28,899
यूनिट्स की बिक्री से दर्ज की है। स्‍कोडा ऑटो इंडिया के ब्राण्‍ड डायरेक्‍टर ज़ैक होलिस ने कहा, “हमारे दोनों ही इंडिया 2.0 प्रोडक्‍ट्स बाजार में एक बेहद चुनौती वाले माहौल में आए थे। वैश्विक महामारी, बार-बार लगे लॉकडाउन, आर्थिक उथल-पुथल, भूराजनैतिक अस्थिरता और अब आपूर्ति श्रृंखला को बाधित कर रही
सेमीकंडक्‍टर की लगातार कमी। इसलिये यह स्‍कोडा ऑटो इंडिया में हम सभी के लिये एक बेहतरीन उपलब्धि है कि हम बिक्री के रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं और नये रिकॉर्ड बना रहे हैं। यह हमारी सभी टीमों की निरंतर मेहनत का फल है।

Check Also

MINI Convertible

नई MINI Convertible की प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू, दिसंबर 2025 में भारत में होगी लॉन्च

Gurugram. MINI इंडिया ने आज से नई MINI Convertible की प्री-लॉन्च बुकिंग शुरू कर दी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *