बुधवार, मई 13 2026 | 11:09:25 AM
Breaking News
Home / ऑटो-गैजेट्स / मारुति सुजुकी ने ऑल-न्यू अल्टो के10 पेश की

मारुति सुजुकी ने ऑल-न्यू अल्टो के10 पेश की

नई दिल्ली। मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने ऑल-न्यू अल्टो के10 के लॉन्च की घोषणा की। गर्व, भरोसे और विश्वसनीयता की प्रतीक ऑल-न्यू अल्टो के10 अब एक नए डिज़ाईन, ज्यादा विशाल इंटीरियर, बेहतर परफॉर्मेंस और अनेक कम्फर्ट जैसे सुरक्षा, सुविधा और कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ उपलब्ध है।

हिसाशी ताकेउची, मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने कहा, ‘‘पिछले कई सालों में अल्टो हर नए अपग्रेड के साथ और ज्यादा आकर्षक होती चली गई और यह एक ऐसे आईकोनिक ब्रांड का प्रमाण बन गई, जिसने युवा भारत की बदलती अपेक्षाओं के अनुरूप खुद का विकास किया है। 4.32 मिलियन से ज्यादा भारतीय ग्राहकों का दिल जीतते हुए अल्टो अपने 22 सालों के प्रतिष्ठित सफर में लगातार 16 सालों तक देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी हुई है। ऑल-न्यू अल्टो के10 अपने नए डिज़ाईन, आधुनिक टेक एवं सुरक्षा विशेषताओं, विशाल इंटीरियर और नैक्स्ट जनरेशन के के-सीरीज़ 1.0 लीटर इंजन के साथ अपनी विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। मोबिलिटी समाधानों को जनसमूहों तक पहुँचाना हमेशा से मारुति सुजुकी का मुख्य उद्देश्य है और ऑल-न्यू अल्टो के10 के लॉन्च के साथ हम मोबिलिटी की खुशी और ज्यादा घरों तक पहुँचाना तथा अपने ग्राहकों के साथ अपने लगातार विकसित होते संबंधों को मजबूत करना चाहते हैं। ऑल-न्यू अल्टो के10 आपको पहले से ज्यादा प्रस्ताव प्रदान करती है, ताकि आप किसी से पीछे न रहें। इस देश के नागरिक, जो अब सब कुछ चाहते हैं, उनके लिए एक ऐसी कार पेश है, जिसमें सबकुछ है। हमें विश्वास है कि ऑल-न्यू अल्टो के10 ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खरी रहेगी और आने वाले कई सालों तक भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी रहेगी।’’

Check Also

भारत में लॉन्च हुई नई BMW X3 30 xDrive M Sport Pro, कीमत 74.50 लाख रुपये

गुरुग्राम। लग्ज़री कार निर्माता BMW Group India ने भारत में अपनी नई पेट्रोल एसयूवी BMW X3 30 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *