गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 10:04:48 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / SPICEJET के कर्मचारियों को समय से नहीं मिल पा रही SALARY

SPICEJET के कर्मचारियों को समय से नहीं मिल पा रही SALARY

नई दिल्ली| विमानन कंपनी स्पाइसजेट के कर्मचारियों ने लगातार दूसरे महीने देरी से वेतन मिलने का आरोप लगाया है। वहीं कंपनी का कहना है कि उसने वेतन का भुगतान ‘ग्रेड’ के हिसाब से करना शुरू कर दिया है। स्पाइसजेट के कर्मचारियों ने बुधवार को दावा किया कि चालक दल के सदस्यों समेत अन्य कर्मचारियों को जुलाई महीने के लिए वेतन मिलने में देरी हुई है। उन्होंने कहा कि कई कर्मचारियों को वित्त वर्ष 2021-22 के लिए अभी तक ‘फॉर्म-16’ भी नहीं मिला है।

एक कर्मचारी ने बताया, ‘जून में वेतन सही समय पर मिला था। इसके अलावा वेतन अभी तक कोविड​​​​-19 के स्तर के बराबर नहीं है। चालक दल के प्रमुख और फर्स्ट अधिकारियों को अब भी महामारी-पूर्व का 50 प्रतिशत वेतन भी नहीं मिल रहा है। दूसरी तरफ एयरलाइन कंपनी ने दावा किया है कि उसने ‘ग्रेड’ के हिसाब से वेतन का भुगतान करना शुरू कर दिया है।

स्पाइसजेट ने कहा, ‘हमने आज से वेतन का भुगतान करना शुरू कर दिया है। पिछले महीने की तरह इस बार भी वेतन ग्रेड के हिसाब से दिया जाएगा।’ गौरतलब है कि महामारी और वेतन मिलने में देरी के कारण स्पाइसजेट के कई पायलटों ने पिछले कुछ महीनों में कंपनी से इस्तीफा दे दिया है। इसमें अधिकारी और साथ ही इसके बोइंग 737 बेड़े के चालक दल के प्रमुख या कैप्टन भी शामिल हैं।

Check Also

Ahead of India's biggest IPO, Jio reveals next roadmap, focuses on three growth engines

भारत के सबसे बड़े IPO से पहले जियो ने खोला अगला रोडमैप, तीन ग्रोथ इंजन पर फोकस

आकाश अंबानी ने मोबिलिटी, होम और एंटरप्राइज-इंटरनेशनल को बताया जियो के तीन ग्रोथ इंजन, होम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *