मंगलवार, अगस्त 11 2026 | 07:35:56 PM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / स्कोडा ऑटो के लिए भारत में यह सबसे बड़ा वर्ष रहा

स्कोडा ऑटो के लिए भारत में यह सबसे बड़ा वर्ष रहा

jaipur| स्कोडा ऑटो इंडिया ने 2022 में महीने, तिमाही और छमाही में रिकॉर्ड-तोड़ बिक्री करने के बाद, एक और नए रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। भारत में अपनी 20 से अधिक साल की विरासत के दौरान कंपनी ने 2022 में सबसे अधिक संख्‍या में कारों की बिक्री का रिकॉर्ड बनाया है।

कंपनी ने अगस्त 2022 में 4,222 कारों की बिक्री की, जो अगस्त 2021 में बेची गई 3829 कारों की तुलना में 10% वृद्धि को दर्शाता है। इन 3,829 कारों की बिक्री के साथ स्कोडा ऑटो इंडिया 2022 के लिए 37,568 कुल बिक्री के आंकड़ों को हासिल करने में सफल रही है, जबकि अभी एक तिमाही से अधिक का समय बाकी है। 37,568 कारों की बिक्री भारत में स्कोडा ऑटो के लिए 2022 को अब तक का सबसे बड़ा वर्ष बनाती हैं। कंपनी द्वारा पिछली बार सबसे अधिक 34,678 कारें 2012 में बेची गई थीं। यह उपलब्धि जर्मनी और चेक गणराज्य के बाद विश्व स्तर पर भारत को स्कोडा ऑटो का तीसरा सबसे बड़ा बाजार बनाती है।

स्कोडा ऑटो इंडिया के ब्रांड डायरेक्‍टर, जैक हॉलिस ने कहा, “इस वर्ष मेरी पूरी बातचीत 2022 को सबसे बड़ा वर्ष बनाने को लेकर रही है। और अब, हमने इसे कर दिखाया है। यह भारत और दुनिया में स्कोडा ऑटो के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। इस उपलब्धि का श्रेय हमारी टीमों, हमारे भागीदारों और सबसे महत्वपूर्ण हमारे ग्राहकों और हमारे प्रशंसकों को जाता है। यह हमारे ब्रांड पर उनका भरोसा ही है जिसने इस उपलब्धि को संभव बनाया है। आगे बढ़ते हुए, हम और अधिक ऊंचाइयों को छूने और नए रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद करते हैं।”

इस उपलब्धि की नींव 2018 में इंडिया 2.0 की घोषणा के साथ रखी गई थी। उस समय, इंडिया 2.0 एक महत्‍वपूर्ण परियोजना थी जिसमें मेड-फॉर-इंडिया प्लेटफॉर्म पर आधारित सभी नए मेड-फॉर-इंडिया उत्पाद शामिल थे। इसके साथ ही स्कोडा ऑटो इंडिया के कारोबारी प्रक्रिया की पूर्ण समीक्षा शामिल थी, जिसमें अधिक संख्या में ग्राहक संपर्क केंद्रों का निर्माण करना और स्वामित्व व रख रखाव लागत में व्यापक कटौती शामिल थी।

Check Also

MyAdvisorAlpha और WebEngage की साझेदारी, निवेशकों को मिलेगा अधिक स्मार्ट और पर्सनलाइज्ड डिजिटल अनुभव

मुंबई। MyAdvisorAlpha ने WebEngage के साथ रणनीतिक साझेदारी की है, जिसका उद्देश्य निवेशकों को ऑनबोर्डिंग से लेकर दीर्घकालिक निवेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *