शुक्रवार, अगस्त 21 2026 | 04:50:05 AM
Breaking News
Home / कंपनी-प्रॉपर्टी / डाबर ने दीपिका पादुकोण को बनाया ब्राण्ड अम्बेसडर

डाबर ने दीपिका पादुकोण को बनाया ब्राण्ड अम्बेसडर

नई दिल्‍ली.: भारत की सबसे बड़ी नैचुरल पर्सनल केयर कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड ने दुनिया के नंबर- 1 हेयर ऑयल ब्राण्ड डाबर आंवला के लिए बॉलीवुड दीवा दीपिका पादुकोण को नई ब्राण्ड अम्बेसडर नियुक्त किया है। कंपनी दीपिका पादुकोण के साथ एक नया टीवी विज्ञापन ‘फोटो कॉपी नहीं, चुनो असली आंवला, डाबर आंवला’  भी लॉन्च कर रही है। कैंपेन में दीपिका पादुकोण असली आंवला-डाबर आंवला के इस्तेमाल के बारे में बताती हैं जो किसी आम हेयर ऑयल के मुकाबले बालों को 2-गुना मजबूत बनाता है। वे दर्शकों से कहती हैं जब बालों की देखभाल की बात हो तो असली आंवला ही चुनें, ना कि डुप्लीकेट आंवला।

इस अवसर पर श्री अभिषेक जुगरान, वाईस प्रेज़ीडेन्ट- मार्केटिंग, डाबर इंडिया लिमिटेड ने कहा, ‘‘डाबर आंवला के परिवार में दीपिका पादुकोण का स्वागत करते हुए हमें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। हमें विश्वास है कि दीपिका के साथ यह साझेदारी ब्राण्ड को और भी मजबूती से स्थापित करेगी और इसे हमारे उपभोक्ताओं के साथ जोड़ेगी। डाबर आंवला हेयर ऑयल हमेशा से लम्बे, घने, मजबूत और खूबसूरत बालों के लिए जाना जाता रहा है। इस प्रोडक्ट ने दुनिया की लाखों महिलाओं को खूबसूरती के साथ आत्मविश्वास दिया है। यह 80 सालों से महिलाओं का भरोसेमंद ब्राण्ड बना हुआ है। दीपिका का व्यक्तित्व, दर्शकों के साथ जुड़ने की अपील, उनका आत्मविश्वास और उनकी खूबसूरती उन्हें ब्राण्ड के लिए परफेक्ट चेहरा बनाते हैं।’’

डाबर आंवला हेयर ऑयल के साथ इस एसोसिएशन के बारे में बात करते हुए मिस दीपिका पादुकोण ने बताया, ‘‘मुझे खुशी है कि मैं डाबर आंवला हेयर ऑयल के परिवार में शामिल होने  जा रही हूं। मेरा मानना है कि यह हेयर ऑयल कई पीढ़ियों से महिलाओं को सशक्त बना रहा है। मेरे बालों को रोज़ाना बहुत कुछ सहना पड़ता है और मैं हर सप्ताह डाबर आंवला हेयर ऑयल से ही अपने बालों को पोषण देती रही हूं।’’

Check Also

Lincoln Pharmaceuticals Ltd reports consolidated net profit of Rs 36.23 crore in Q1 FY27, up 30.90% Y-o-Y

लिंकन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड ने Q1 FY27 में 36.23 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया, Y-o-Y 30.90% की वृद्धि

Q1 FY27 में EBITDA Y-o-Y 32.29% बढ़कर 51.70 करोड़ रुपये हुआ, Q1 FY27 में कुल आय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *