सोमवार, मार्च 16 2026 | 04:36:45 PM
Breaking News
Home / राजकाज / अगले साल आपकी सैलरी में होगा डबल डिजिट ग्रोथ!

अगले साल आपकी सैलरी में होगा डबल डिजिट ग्रोथ!

अहमदाबाद| ग्लोबल प्रोफेशनल सर्विस फर्म एऑन पीएलसी (Aon plc) ने अपने सर्वे में पाया है कि देश में कंपनियां साल 2023 में कर्मचारियों के वेतन में औसतन 10.4 फीसदी की वृद्धि कर सकती हैं। वेतन में इतनी वृद्धि इससे पहले 2015 में देखी गई थी। कोरोना महामारी के बाद कारोबार में बेहतर ग्रोथ को देखते हुए एजेंसी ने इस तरह का अनुमान जताया है।

इस सर्वे में 2023 के लिए सभी क्षेत्रों में 10.4 फीसदी औसत वेतन बढ़ोतरी की ही बात नहीं कही गई, बल्कि एजेंसी के मुताबिक 2022 में वेतन में वास्तविक बढोतरी 10.6 फीसदी रही जो एजेंसी के फरवरी के 9.9 फीसदी अनुमान से कहीं ज्यादा है। ऐतिहासिक रूप से देखा जाए तो 2012 के बाद यह सबसे अधिक वेतन वृद्धि है।

सर्वे के अनुसार लगभग आधी कंपनियां (46 फीसदी) 2023 में डबल डिजिट में इंक्रीमेंट देगी। 76 फीसदी कंपनियां 2023 तक अपने बिजनेस में अच्छा सुधार देख रही हैं।

भारत में Aon plc के ह्यूमन कैपिटल सोल्यूशन्स पार्टनर रूपनाक चौधरी के अनुसार कुछ सेक्टर महामारी पूर्व के स्तर की तरह डबल डिजिट में वेतन वृद्धि करेगी। हालांकि सभी क्षेत्र वैश्विक रूप से एक-दूसरे से जुड़े हुए है इसलिए सभी वेतन वृद्धि को लेकर सकारात्मक रुख अपनाएंगे। वहीं जिन कंपनियों का कारोबार घरेलू बाजार और मांग पर आधारित है उनके यहां 2023 में और अधिक वेतन वृद्धि देखी जा सकती है।

Check Also

'We have many surprises in store', Iran warns against US plot

‘हमारे पास भी कई सरप्राइज हैं’, अमेरिका की साजिश के खिलाफ ईरान की चेतावनी

नई द‍िल्‍ली. अमेर‍िका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहा युद्ध आज नौवें द‍िन में प्रवेश कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *