गुरुवार, जुलाई 30 2026 | 11:49:53 AM
Breaking News
Home / स्वास्थ्य-शिक्षा / रूम टू रीड इंडिया ने आयोजित किया नया अभियान

रूम टू रीड इंडिया ने आयोजित किया नया अभियान

जयपुर. रूम टू रीड इंडिया ने 15 अगस्त से 8 सितंबर 2022 के दौरान राजस्थान सरकार के सहयोग से प्रमुख वार्षिक पठन अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने राजस्थान के लोगों को भी संबोधित किया और बताया कि इस अभियान का उद्देश्य घर पर सीखने के माहौल को बढ़ावा देना और बच्चों के सीखने में माता-पिता एवं समुदाय की भागीदारी को बढ़ाना है। उन्होंने समुदाय के सदस्यों के बीच ष्सेवन वुल्फ्सष् कहानी का वाचन भी किया। ReadingEquals अभियान के दौरान राज्य की ओर से भी पहल की शुरुआत की गई। इस कैंपेन के दौरान 1 सितंबर, 2022 को सामूहिक पठन कार्यक्रम, रीड-ए-थॉन का शुभारंभ भी किया गया। इस कार्यक्रम में राजस्थान के शिक्षकों, स्वयंसेवकों, समुदाय के सदस्यों, सरकारी अधिकारियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

Check Also

Women's participation in IIHMR University's PhD program has increased, with 50% of the new batch comprising female research scholars.

आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के पीएचडी प्रोग्राम में महिलाओं की बढ़ी भागीदारी, नए बैच में 50% महिला रिसर्च स्कॉलर्स

जयपुर। हेल्थ सेक्टर में रिसर्च और पॉलिसी मेकिंग में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी अब साफ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *