गुरुवार, अक्तूबर 29 2026 | 11:14:51 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / इंडस्‍ट्री में ‘सांप्रदाय‍िक’ सोच घर कर गई : फिल्‍ममेकर हनी त्रेहान

इंडस्‍ट्री में ‘सांप्रदाय‍िक’ सोच घर कर गई : फिल्‍ममेकर हनी त्रेहान

Mumbai. एआर रहमान के बयान पर विवाद के बीच बॉलीवुड के दिग्‍गज कास्‍ट‍िंग डायरेक्‍टर और फिल्‍ममेकर हनी त्रेहान ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। म्‍यूजिक कंपोजर ने बीते दिनों एक इंटरव्‍यू में कहा कि इंडस्‍ट्री में ‘सांप्रदाय‍िक’ सोच घर कर गई है। यह भी कि पावर डायनिमिक्‍स बदले हैं, जिस कारण लोग क्रिएटिव काम करने की बजाय कॉरपोरेट की तरह पैसे और फायदे की चाह पर अध‍िक फोकस हो गए हैं। यही बात सिंगर हर‍िहरन ने भी कही। अब हनी त्रेहान ने बतौर कास्टिंग डायरेक्टर अपने 14 साल, एक प्रोड्यूसर के तौर पर 10 साल और डायरेक्टर के तौर पर पांच साल के सफर पर बड़े दावे किए हैं।

उन्‍होंने बताया कि कैसे इंडस्‍ट्री में कहीं ना कहीं एक डर है। बड़े बजट की फिल्‍में बन रही हैं। ऐसे में यह भी हो रहा है कि आप मुस्‍ल‍िम सुपरस्‍टार को कास्‍ट करते हैं, लेकिन फिल्‍म में लीड रोल हिंदू हीरो को मिलता है। हनी त्रेहान ने यह भी कहा कि आज के दौर में ‘हैदर’ जैसी फिल्‍म बनना नामुमकिन है।

Check Also

World Television Premiere of 'Ginny Weds Sunny 2' on &pictures on 16th October

एंड पिक्चर्स पर ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 16 अक्टूबर को 

मुंबई. जब बिल्कुल अलग स्वभाव के दो लोग शादी के बंधन में बंध जाते हैं, तो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *