गुरुवार, अगस्त 13 2026 | 07:53:47 AM
Breaking News
Home / राजकाज / कंपनियों को 50 हजार GST नोटिस
50 thousand GST notices to companies

कंपनियों को 50 हजार GST नोटिस

Jaipur. वस्तु एवं सेवा कर (goods and services Tax) अ​धिकारियों ने रियल एस्टेट और आभूषण सहित वि​भिन्न क्षेत्रों की कई कंपनियों, साझेदार फर्मों को करीब 50,000 कारण बताओ नोटिस (GST Notice) जारी किए हैं। चालू वित्त वर्ष में किए गए ऑडिट के नतीजों के आधार पर इन कंपनियों और फर्मों को नोटिस भेजे गए हैं।

सालाना कारोबार 2 करोड़ रुपये से अधिक उन कंपनियों का ऑडिट

पहली बार इतने बड़े स्तर पर जीएसटी ऑडिट किया गया जीएसटी व्यावस्था शुरू होने के बाद पहली बार इतने बड़े स्तर पर जीएसटी ऑडिट किया गया है। इसमें कंपनियों द्वारा जीएसटी के पहले दो साल यानी 2017-18 और 2018-19 में जमा कराए गए जीएसटी रिटर्न को शामिल किया गया था। हालांकि कुछ मामलों में वित्त वर्ष 2019-20 और 2020-21 के जीएसटी रिटर्न का भी ऑडिट किया गया है। 2020-21 के सालाना जीएसटी रिटर्न दिसंबर 2021 में जमा कराए गए थे​। कंपनियों द्वारा किए गए जीएसटी ऑडिट के अलावा जीएसटी अधिकारी उन कंपनियों का ऑडिट करते हैं, जिनका सालाना कारोबार 2 करोड़ रुपये और उससे अधिक होता है।

Check Also

Minister of State for Petroleum and Natural Gas Suresh Gopi

पश्चिम एशिया संकट के बीच भारत ने एलएनजी स्रोतों में लाई विविधता, अब 15 देशों से कर रहा आयात

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया संकट के कारण आपूर्ति श्रृंखला में संभावित व्यवधानों से अपनी ऊर्जा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *