शनिवार, सितंबर 26 2026 | 09:31:35 AM
Breaking News
Home / रीजनल / मुख्यमंत्री का अहम निर्णय- फरार कुख्यात अपराधियों पर इनामी राशि में वृद्धि
Important decision of the Chief Minister - increase in reward money on absconding notorious criminals

मुख्यमंत्री का अहम निर्णय- फरार कुख्यात अपराधियों पर इनामी राशि में वृद्धि

जयपुर। राज्य सरकार ने प्रदेश के कुख्यात अपराधियों की गिरफ्तारी पर इनामी राशि में वृद्धि की है। अब ऐसे फरार अपराधियों पर पुलिस महानिदेशक 5 लाख रूपए तक, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) 1 लाख रूपए तक, पुलिस रेंज महानिरीक्षक 50 हजार रूपए तक और जिला पुलिस अधीक्षक 25 हजार रूपए तक की इनामी राशि की घोषणा कर सकेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) ने शनिवार को कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक में इनामी राशि में वृद्धि के निर्देश दिए थे। इस निर्णय से आमजन की मदद से कुख्यात अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हो सकेगा। गिरफ्तार करने वाले पुलिसकर्मियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 के बाद इनाम राशि में अब बढ़ोतरी की गई है।

अधिकारी स्तर – पहले – अब

पुलिस महानिदेशक 1 लाख – 5 लाख

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक 50 हजार – 1 लाख

पुलिस रेंज महानिरीक्षक 10 हजार – 50 हजार

जिला पुलिस अधीक्षक 5 हजार – 25 हजार

Check Also

Fourth edition of TEDx IIHMR U on August 21 with the theme 'Ignite the Unseen'

आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में ब्लड डोनेशन ड्राइव, 101 लोगों ने किया ब्लड डोनेट

जयपुर: आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी ने संतोकबा दुर्लभजी मेमोरियल हॉस्पिटल (एसडीएमएच), जयपुर के सहयोग से गुरुवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *