बुधवार, अगस्त 12 2026 | 01:16:03 PM
Breaking News
Home / रीजनल / निगम हैरिटेज की अतिक्रमण के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई : 4 ट्रक सामान जब्त, 20 हजार कैरिंग चार्ज वसूला
Strict action against encroachment of Corporation Heritage: 4 truck goods seized, 20 thousand carrying charges collected

निगम हैरिटेज की अतिक्रमण के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई : 4 ट्रक सामान जब्त, 20 हजार कैरिंग चार्ज वसूला

जयपुर। नगर निगम जयपुर हैरिटेज की महापौर मुनेश गुर्जर (Heritage Mayor Munesh Gurjar) के निर्देशन में अस्थायी अतिक्रमण दस्ते मय पुलिस जाप्ता के द्वारा बडी चौपड से चांदपोल बाजार, संसार चन्द रोड , किशनपोल बाजार, ट्रांसपोर्ट नगर से दिल्ली बाईपास, नारदपुरा मोड हाथीगांव आमेर जयपुर, सडक, फुटपाथ, सार्वजनिक स्थल, बरामदों से अस्थाई अतिक्रमण हटाते हुए कड़ी कार्रवाई की।

20 हजार कैरिंग चार्ज वसूला

महापौर गुर्जर ने बताया कि निगम का अस्थाई अतिक्रमण दस्ते ने कार्रवाई के दौरान 4 ट्रक सामान जब्त कर 20 हजार कैरिंग चार्ज वसूला। उन्होंने कहा परकोटे को यातायात से संबंधित समस्या से मुक्त करना एवं पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु निगम हैरिटेज लगातार अतिक्रमण के विरूद्ध कार्रवाई कर रहा है इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि परकोटे को स्वच्छ व जटिलता मुक्त रखना निगम हैरिटेज का ही नहीं अपितु जयपुरवासियों का भी कृतव्य है।

Check Also

FDA conducts major campaign in Pune-Sangli; licenses of 12 hotels and restaurants suspended for uncleanliness and expired goods

पुणे-सांगली में एफडीए का बड़ा अभियान, गंदगी और एक्सपायरी सामान पर 12 होटल-रेस्टोरेंट के लाइसेंस निलंबित

पुणे। त्योहारी सीजन से पहले अन्न एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने पुणे और सांगली में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *