बुधवार, अगस्त 12 2026 | 10:39:37 AM
Breaking News
Home / रीजनल / सूडान से मुंबई पहुँचे प्रवासी राजस्थानी, कन्हैयालाल ने व्यक्त किया मुख्यमंत्री का आभार
Migrant Rajasthani reached Mumbai from Sudan, Kanhaiyalal expressed gratitude to the Chief Minister ÇðUÜè ‹ØêÁ ÙðÅUß·ü¤

सूडान से मुंबई पहुँचे प्रवासी राजस्थानी, कन्हैयालाल ने व्यक्त किया मुख्यमंत्री का आभार

जयपुर। अफ्रीकी देश सूडान में उत्पन्न आंतरिक संकट (Internal crisis in Sudan) के कारण भारतीय नागरिकों का अपने वतन लौटना जारी है। बुधवार प्रातः 10 बजकर 10 मिनट पर जेद्दा से इंडिगो की फ़्लाइट 6E8595 मुंबई पहुँची। इस फ़्लाइट में राजस्थान के दौसा जिले के मूल निवासी कन्हैयालाल मीणा मुंबई पहुंचे। उन्होंने सूडान से सकुशल वापसी के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का आभार व्यक्त किया।

आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश

उल्लेखनीय है कि गहलोत ने प्रवासी राजस्थानियों को मुंबई एयरपोर्ट पर रिसीव कर सकुशल उनकेे घर पहुंचाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। राज्य की अतिरिक्त मुख्य सचिव एवं मुख्य आवासीय आयुक्त शुभ्रा सिंह व राजस्थान फाउंडेशन के आयुक्त धीरज श्रीवास्तव के निर्देशन में हेल्प डेस्क की टीमों द्वारा 24 घंटे एयरपोर्ट पर मौजूद रहकर सूडान से लौट रहे राजस्थानी नागरिकों को फ्लाइट, ट्रेन एवं टैक्सी से उनके घर पर निशुल्क भिजवाया जा रहा है। साथ ही, उनके भोजन,पानी एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के लिये भी तमाम आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं।

देश पहुंचने की ख़ुशी उनकी आंखों से झलकी

कन्हैयालाल ने बताया कि सूडान में आंतरिक संघर्ष के कारण वहां से भारतीय नागरिकों का पलायन शुरू हुआ। वे पोर्ट सूडान की एक शुगर मिल में कार्यरत थे। छह दिन की लगातार यात्रा के बाद अपने देश पहुंचने की ख़ुशी उनकी आंखों से झलक रही थी। अपनी पत्नी से तीन दिन बाद फोन पर बात करते हुए उन्होंने बार-बार मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का धन्यवाद व्यक्त किया। मीणा को मुंबई से फ़्लाइट द्वारा जयपुर तथा जयपुर से उनके गृह जिले दौसा भेजा जाएगा। मुंबई एयरपोर्ट पर राजस्थान भवन के उप महाप्रबंधक मनोज तिवारी, जनसंपर्क अधिकारी ऋतु सोढ़ी तथा अन्य कार्मिकों ने उन्हें रिसीव किया।

Check Also

FDA conducts major campaign in Pune-Sangli; licenses of 12 hotels and restaurants suspended for uncleanliness and expired goods

पुणे-सांगली में एफडीए का बड़ा अभियान, गंदगी और एक्सपायरी सामान पर 12 होटल-रेस्टोरेंट के लाइसेंस निलंबित

पुणे। त्योहारी सीजन से पहले अन्न एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने पुणे और सांगली में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *