बुधवार, मई 13 2026 | 09:10:29 AM
Breaking News
Home / रीजनल / उदयपुर दौरा : राहत कैंपों के माध्यम से मिल रहा स्वास्थ्य, रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा का लाभ : मुख्यमंत्री
Udaipur tour: Benefits of health, employment and social security through relief camps: Chief Minister

उदयपुर दौरा : राहत कैंपों के माध्यम से मिल रहा स्वास्थ्य, रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा का लाभ : मुख्यमंत्री

कोटड़ा तथा झाडोल में महंगाई राहत कैंपों का किया अवलोकन, कोटड़ा के आदिवासियों के बीच बांटी जन्मदिन की खुशियां

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Chief Minister Ashok Gehlot) ने बुधवार को उदयपुर जिले के आदिवासी बहुल क्षेत्र कोटड़ा के घाटा गांव तथा झाड़ोल में महंगाई राहत कैंपों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि महंगाई और बेरोजगारी के इस दौर में राज्य की जनता को स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा के साथ अन्य जनोपयोगी सुविधाओं का लाभ देकर राहत देने का प्रयास किया जा रहा है। गहलोत ने कहा कि राज्यभर में करीब 3 हजार राहत कैंप आयोजित हो रहे हैं। इन राहत कैंपों के प्रति आमजन में उत्साह है। अब तक 43 लाख परिवारों को इन कैंपों के माध्यम से राहत दी जा चुकी है तथा 1.97 करोड़ गारंटी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं।

मुख्यमंत्री ने लाभार्थियों को दी बधाई

समारोह को संबोधित करने से पहले मुख्यमंत्री ने कैंप का अवलोकन करते हुए अधिकारियों से अभियान की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कैंप में आये लाभार्थियों से संवाद किया और योजनाओं का लाभ मिलने पर उन्हें बधाई दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों को सरकार के इस अभियान का लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने राजीविका के उत्पादों और कैंप की विभिन्न गतिविधियों का भी अवलोकन किया।

कोटड़ा और झाड़ोल को दी सौगातें

मुख्यमंत्री ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर कोटड़ा में देवला पंचायत समिति का गठन और जसवंतगढ़ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की। साथ ही, उन्होंने झाडोल में ओगणा को उप तहसील बनाने, पानरवा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने, ढीमड़ी में पीएचसी खोलने तथा खेड़ा में नवीन पुलिस चौकी खोलने की भी घोषणा की।

कोटड़ा के आदिवासियों के बीच बांटी जन्मदिन की खुशियां

गहलोत ने घाटा गांव में एक जनजाति परिवार के बीच अपने जन्मदिन की खुशियां बांटी। धर्माराम गरासिया आदिवासी परिवार के घर पर मुख्यमंत्री ने नाश्ता किया। अपने बीच मुख्यमंत्री को आया देखकर यह परिवार उत्साहित था और उन्होंने मुख्यमंत्री को पलाश के पत्तों से बने दोनों में घर पर बनाए पकौड़े व लापसी खिलाई। मुख्यमंत्री का पारंपरिक आदिवासी लोक संस्कृति के साथ स्वागत किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने लोक कलाकारों के साथ समूह फोटो खिंचवा कर उन्हें प्रोत्साहित किया। सभा स्थल पर सैकड़ों आदिवासियों के हाथों में मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई वाली रंग बिरंगी तख्तियां दिखी। हेलीपैड से लेकर सभा स्थल तक क्षेत्रवासियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी मुख्यमंत्री को आदिवासी अंचल की परंपरागत मिठाई के रूप में गुड़ की डली खिलाकर तथा माला पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर पूर्व सांसद रघुवीर मीणा, पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया, समाजसेवी लाल सिंह झाला, वंशावली संरक्षण एवं संवर्धन अकादमी के अध्यक्ष राम सिंह राव, संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट, आईजी अजय पालसिंह लांबा, जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा, जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा आदि मौजूद थे।

Check Also

Governor Haribhau Bagde to visit Mylavas tomorrow: To participate in Brahmarishi Kheteshwar Gurukul's annual festival 'Dharaohar 2026'

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का मायलावास दौरा: ब्रह्मऋषि खेतेश्वर गुरुकुल के वार्षिक उत्सव ‘धरोहर 2026’ में होंगे शामिल

बालोतरा। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े शनिवार को बालोतरा जिले के मायलावास प्रवास पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *