मंगलवार, अगस्त 04 2026 | 12:16:38 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा दिखा चुकी मनोज बाजपेयी की ‘बंदा’ का एक और दमदार ट्रेलर रिलीज
Another powerful trailer release of Manoj Bajpayee's 'Banda', which showed its mettle at the New York Indian Film Festival

न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा दिखा चुकी मनोज बाजपेयी की ‘बंदा’ का एक और दमदार ट्रेलर रिलीज

New delhi. एक ऐसी दुनिया में जहां पावरफुल लोगों का दबदबा हैं और वो बिना किसी चुनौती के आगे बढ़ते जाते हैं, वहां असाधारण साहस का एक आदमी उभर कर सामने आता है। “सिर्फ एक बंदा काफी है” (zee5 web series sirf ek bandaa kafi hai) ऐसी ही एक कहानी है जो बड़ी बाधाओं के खिलाफ एक आम आदमी की लड़ाई की दिलचस्प कहानी सुनाती है। हाल में जारी हुआ फिल्म का फाइनल ट्रेलर कभी न थकने वाले दृढ़ संकल्प और मजबूत भावना को प्रदर्शित करता है।

इस फिल्म में पीसी सोलंकी की भूमिका निभाने वाले मनोज बाजपेयी की नजरों के जरिए जीत, असफलताओं और बलिदानों का अनुभव कराते हुए दर्शकों को एक रोलरकोस्टर राइड पर ले जाया जाएगा।

Link – https://youtu.be/TcuGoyG7TBg

 23 मई को ZEE5 पर प्रीमियर

ज़ी स्टूडियोज और भानुशाली स्टूडियोज लिमिटेड प्रेजेंट्स अपूर्व सिंह कार्की द्वारा निर्देशित सुपर्ण एस वर्मा की कोर्ट रूम ड्रामा ‘सिर्फ एक बंदा काफी है’। फिल्म में मनोज बाजपेयी (manoj bajpayee series) लीड रोल में हैं। ये फिल्म विनोद भानुशाली, कमलेश भानुशाली, आसिफ शेख और विशाल गुरनानी द्वारा निर्मित और जूही पारेख मेहता द्वारा सह-निर्मित हैं। ये फिल्म 23 मई 2023 को विशेष रूप से ZEE5 पर प्रीमियर के लिए तैयार है।

Check Also

Govinda to make a comeback with 'Roopa', shares an interesting story about his lucky number

फिल्म ‘रूपा’ से कमबैक करेंगे गोविंदा, शेयर किया लकी नंबर का दिलचस्प किस्सा

मुंबई. 1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *