बालोतरा प्रशासन तथा फायर की तीन गाड़ियां मौके पर
बालोतरा. रबारियों का टांका क्षेत्र में रामदेव टांका के पास , तस्वीरें ( फोटो फ्रेम ) बनाने के गोदाम में आग लग गई , सूचना मिलते ही तहसीलदार बिशन सिंह , थानाधिकारी हिंगलाज दान चारण, नगर परिषद आयुक्त आशुतोष आचार्य सहित फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची ।
आग के विकराल रूप धारण करने के कारण आसपास के क्षेत्र की बिजली गुल हो गई तथा भीड़ ज्यादा होने के कारण आग बुझाने में अड़चन आ रही थी , जिस पर पुलिस की अतिरिक्त व्यवस्था करके RAC बुलानी पड़ी । करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया ।
मोहल्लेवासियों ने भी निजी टैंकरों से आग पर काबू पाने में सहयोग किया । गनीमत रही कोई जनहानि नहीं हुई तथा पास ही संचालित हॉस्टल से भी बच्चों को समय रहते बाहर निकाल दिया जिससे बड़ा हादसा टल गया ।
Corporate Post News