बुधवार, मई 13 2026 | 09:18:50 AM
Breaking News
Home / रीजनल / मुख्यमंत्री ने उदयपुर में सुने आमजन के अभाव-अभियोग
The Chief Minister heard the complaints of the common people in Udaipur

मुख्यमंत्री ने उदयपुर में सुने आमजन के अभाव-अभियोग

उदयपुर/जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को उदयपुर सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। उन्होंने आमजन के अभाव-अभियोग सुने व अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान जनकल्याणकारी बजट घोषणाओं व महंगाई राहत कैंपों के लिए लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। आमजन ने कहा कि कैंपों में पंजीयन कराने से उन्हें मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड प्राप्त हुए हैं। इनके जरिए उन्हें महंगाई से राहत मिलेगी और सामाजिक-आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। इस अवसर पर राजस्व मंत्री रामलाल जाट, सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना, समाजसेवी दिनेश खोडनिया, संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट, पुलिस महानिरीक्षक अजयपाल सिंह लांबा, जिला कलक्टर ताराचंद मीणा, पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also

Governor Haribhau Bagde to visit Mylavas tomorrow: To participate in Brahmarishi Kheteshwar Gurukul's annual festival 'Dharaohar 2026'

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का मायलावास दौरा: ब्रह्मऋषि खेतेश्वर गुरुकुल के वार्षिक उत्सव ‘धरोहर 2026’ में होंगे शामिल

बालोतरा। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े शनिवार को बालोतरा जिले के मायलावास प्रवास पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *