बुधवार, मई 13 2026 | 09:18:21 AM
Breaking News
Home / रीजनल / पद्म पुरस्कार-2024 के लिए ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया जारी
Online nomination process for Padma Awards-2024 continues

पद्म पुरस्कार-2024 के लिए ऑनलाइन नामांकन की प्रक्रिया जारी

जयपुर। भारत सरकार ने 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों के लिए ऑनलाइन नामांकन आमंत्रित किये हैं। मुख्य सचिव उषा शर्मा ने राज्य के अतिरिक्त मुख्य सचिवों, प्रमुख सचिवों, संभागीय आयुक्तों, जिला कलेक्टरों, विश्वविद्यालयों के कुलपति सहित अन्य को को इस संबंध में एक पत्र भेजते हुए निर्देश दिए हैं। मंत्रिमंडल सचिवालय के प्रमुख शासन सचिव दिनेश कुमार ने बताया कि वर्ष 2024 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर घोषित किए जाने वाले पद्म पुरस्कार के लिए ऑनलाइन नामांकन प्रक्रिया 01 मई, 2023 से प्रारम्भ हो गई है। इन पुरस्कारों के लिए नामांकन की अंतिम तारीख 15 सितंबर, 2023 है। पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/सिफारिशें राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल https://padmaawards.gov.in पर ऑनलाइन प्राप्त की जाएंगी।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश किये कि सम्बंधित प्रस्ताव मंत्रिमंडल सचिवालय के माध्यम से 31 अगस्त तक केंद्रीय गृह मंत्रालय को ऑनलाइन भेजना सुनिश्चित करें (प्रस्ताव संबंधित जिला कलेक्टर द्वारा अनुशंसित होना चाहिए)। उल्लेखनीय है कि पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल हैं। वर्ष 1954 में स्थापित इन पुरस्कारों की घोषणा प्रतिवर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर की जाती है। यह पुरस्कार ‘कला, साहित्य एवं शिक्षा, खेल, चिकित्सा, समाज सेवा, विज्ञान एवं इंजीनियरिंग, लोक कार्य, सिविल सेवा, व्यापार एवं उद्योग आदि जैसे सभी क्षेत्रों/विषयों में विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियों/सेवाओं के लिए प्रदान किए जाते हैं।
नामांकन करने वाले व्यक्ति को अपने द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की जानकारी (800 शब्दों में) वेबसाइट पर अपलोड करनी होगी। इस जानकारी में व्यक्ति की विशिष्ट और असाधारण उपलब्धियां और व्यक्ति द्वारा प्रदान की गई सेवाएं शामिल होनी चाहिए। इस संबंध में विस्तृत विवरण पद्म पुरस्कार पोर्टल (https://padmaawards.gov.in) पर उपलब्ध है।

Check Also

Governor Haribhau Bagde to visit Mylavas tomorrow: To participate in Brahmarishi Kheteshwar Gurukul's annual festival 'Dharaohar 2026'

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का मायलावास दौरा: ब्रह्मऋषि खेतेश्वर गुरुकुल के वार्षिक उत्सव ‘धरोहर 2026’ में होंगे शामिल

बालोतरा। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े शनिवार को बालोतरा जिले के मायलावास प्रवास पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *