बुधवार, मई 13 2026 | 10:24:45 AM
Breaking News
Home / रीजनल / विभागीय योजनाओं का लाभ लक्षित वर्ग तक पहुँचाने के लिए महंगाई राहत कैम्प की तर्ज पर जिलेवार कार्यशालाओं का हो आयोजन
उद्योग मंत्री की समीक्षा बैठक- उद्योग मंत्री

विभागीय योजनाओं का लाभ लक्षित वर्ग तक पहुँचाने के लिए महंगाई राहत कैम्प की तर्ज पर जिलेवार कार्यशालाओं का हो आयोजन

उद्योग मंत्री की समीक्षा बैठक- उद्योग मंत्री

जयपुर। उद्योग मंत्री शकुन्तला रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में उद्योग विभाग प्रदेश में औद्योगिक विकास के नये आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होने सभी जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधकों को महंगाई राहत कैम्प की तर्ज पर जिलेवार कार्यशालाओं का आयोजन करने के निर्देश दिये जिससे कि उद्यमियो को योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ मौके पर ही लाभान्वित कर प्रदेश के औद्योगिक विकास के साथ जोड़ा जा सकें।
रावत गुरूवार को उद्योग भवन में जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधकों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थी। उद्योग मंत्री ने मुख्यमंत्री की मंशानुरूप विभाग से संबंधित बजट घोषणाओं को धरातल पर उतार लक्षित वर्ग को अधिकतम लाभ दिलाने के उद्देश्य से महंगाई राहत कैम्पों की तर्ज पर जिलेवार कार्यशालाओ का आयोजन कर उद्यमियो को योजनाओं, ऋण सुविधाओंऔर सब्सिडियों के जानकारी प्रदान कर अधिकतम लाभ दिलवाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उद्योग विभाग शानदार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टमेंट समिट के दौरान साइन किए गए एमओयू में से 50 प्रतिशत से अधिक धरातल पर है जो कि अन्य राज्यों के लिए प्रेरणादायी है।
उद्योग मंत्री ने सभी महाप्रबंधकों को मुख्यमंत्री लघु प्रोत्साहन योजना, डॉ. भीमराव अंबेडकर दलित आदिवासी योजना, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना समेत अन्य योजनाओं के तहत प्रगति की समीक्षा कर लंबित क्लेम का निस्तारण कर निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के सख्त निर्देश दिये। बैठक में आयुक्त उद्योग ओमप्रकाश कसेरा ने सभी जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधको के साथ विभिन्न विभागीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के निर्देश दिए।

‘वन स्टॉप शॉप’ एक सराहनीय कदम

बैठक में उद्योग मंत्री ने राज्य सरकार के कारोबार सुगमता अभियान ‘वन स्टॉप शॉप ’(राज निवेश) के तहत प्राप्त आवेदनो की समीक्षा की। उन्होने उद्योग से जुड़े 14 विभागों के अधिकारियों को लंबित आवेदनो के निस्तारण कर प्रदेश में उद्योग लगाने की प्रक्रिया का सरलीकरण के निर्देश दिये जिससे कि प्रदेश में उद्यमियों की राह को और अधिक आसान किया जा सकें। उद्योग मंत्री ने बैठक के दौरान ही उद्यमियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं के समाधान के निर्देश दिये। वन स्टॉप शॉप समीक्षा बैठक में राजस्थान लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष श्री राजीव अरोडा ने बताया कि प्रदेश में मुख्यमंत्री के ओद्योगिक विकास के संकल्प और उद्योग मंत्री के प्रयासो के फलस्वरूप निर्यात में गत वर्षो में काफी बढोतरी हुई है और सरकार ई कामर्स के द्वारा निर्यात को बढाने की दिशा में काम कर रही है।

Check Also

Governor Haribhau Bagde to visit Mylavas tomorrow: To participate in Brahmarishi Kheteshwar Gurukul's annual festival 'Dharaohar 2026'

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का मायलावास दौरा: ब्रह्मऋषि खेतेश्वर गुरुकुल के वार्षिक उत्सव ‘धरोहर 2026’ में होंगे शामिल

बालोतरा। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े शनिवार को बालोतरा जिले के मायलावास प्रवास पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *