बुधवार, मई 13 2026 | 11:23:34 AM
Breaking News
Home / रीजनल / गहलोत का महत्वपूर्ण निर्णय : 7 जिलों में खुलेंगी खेल अकादमियां
Gehlot approved: 16 hostels will be constructed for Scheduled Caste students.

गहलोत का महत्वपूर्ण निर्णय : 7 जिलों में खुलेंगी खेल अकादमियां

जयपुर। राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदेश में विभिन्न खेल अकादमियां (sports academies in rajasthan state) स्थापित कर रही हैं। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 7 जिलों में खेल अकादमियों के लिए 14.25 करोड़ रुपए की वित्तीय मंजूरी दी है। सीकर के कोलिड़ा एवं बांसवाड़ा में फुटबॉल अकादमी, बीकानेर में साईक्लिंग अकादमी, भीलवाड़ा में कुश्ती अकादमी, राजगढ़ (चूरू) में एथलेक्टिस अकादमी तथा बाड़मेर व सीकर में बास्केटबॉल अकादमी की स्थापना की जाएगी। इन अकादमियों का निर्माण 2-2 करोड़ रुपए की लागत से होगा। साथ ही, डीडवाना (नागौर) में कबड्डी अकादमी का निर्माण 25 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। मुख्यमंत्री के इस निर्णय से स्थानीय स्तर पर ही युवाओं को खेलों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे।

Check Also

Governor Haribhau Bagde to visit Mylavas tomorrow: To participate in Brahmarishi Kheteshwar Gurukul's annual festival 'Dharaohar 2026'

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का मायलावास दौरा: ब्रह्मऋषि खेतेश्वर गुरुकुल के वार्षिक उत्सव ‘धरोहर 2026’ में होंगे शामिल

बालोतरा। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े शनिवार को बालोतरा जिले के मायलावास प्रवास पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *