रविवार, सितंबर 27 2026 | 04:09:16 PM
Breaking News
Home / स्वास्थ्य-शिक्षा / मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी, बोरानाड़ा उप स्वास्थ्य केन्द्र होगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत, 9 विभिन्न पद होंगे सृजित
Gehlot approved: 16 hostels will be constructed for Scheduled Caste students.

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी, बोरानाड़ा उप स्वास्थ्य केन्द्र होगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत, 9 विभिन्न पद होंगे सृजित

जयपुर। प्रदेश में चिकित्सा सेवाएं सुदृढ़ करने एवं आमजन को स्थानीय स्तर पर ही चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार निरन्तर महत्वपूर्ण फैसले ले रही है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर जिले की लूणी पंचायत समिति के बोरानाड़ा उप स्वास्थ्य केन्द्र को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत करने एवं केंद्र के संचालन के लिए 9 पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। प्रस्ताव के अनुसार, स्वास्थ्य केंद्र के संचालन के लिए चिकित्साधिकारी का एक, नर्स श्रेणी द्वितीय तथा वार्ड बॉय के दो-दो, महिला स्वास्थ्य दर्शिका, फार्मासिस्ट, लैब टैक्नीशियन तथा सफाई कर्मचारी के एक-एक पद सहित कुल 9 पद सृजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा बजट 2023-24 में प्रदेश के 200 उप स्वास्थ्य केंद्रों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में क्रमोन्नत करने की घोषणा की गई थी। उक्त घोषणा की क्रियान्विति में यह मंजूरी दी गई है।

Check Also

फोर्टिस हेल्थकेयर में लगेगा भारत का पहला अपराइट प्रोटोन थेरेपी सिस्टम, प्रिसीजन कैंसर केयर को उन्नत बनाने में मिलेगी मदद

फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम में लगाया जाएगा लियो कैंसर केयर की Marie®अपराइट पॉज़ीशनिंग टेक्नोलॉजी से सुसज्जित MEVION S250-FIT™ प्रोटोन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *