बुधवार, मई 13 2026 | 08:20:32 AM
Breaking News
Home / रीजनल / मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी, महात्मा गांधी पुस्तकालयों एवं वाचनालयों के लिए 8.98 करोड़ रुपए स्वीकृत
Chief Minister gave approval, Rs 8.98 crore sanctioned for Mahatma Gandhi libraries and reading rooms

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी, महात्मा गांधी पुस्तकालयों एवं वाचनालयों के लिए 8.98 करोड़ रुपए स्वीकृत

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 14 हजार 970 महात्मा गांधी पुस्तकालयों एवं वाचनालयों में समाचार पत्र-पत्रिका उपलब्ध कराने के लिए 8.98 करोड़ रुपए के वित्तीय प्रस्ताव को मंजूरी दी है। गहलोत की इस स्वीकृति से आमजन समाचार पत्र-पत्रिकाओं का निःशुल्क अध्ययन कर सकेंगे। इससे विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अपने सामान्य ज्ञान एवं समसामयिकी को सुदृढ़ कर सकेंगे और जन सामान्य में पढ़ने की रुचि विकसित हो सकेगी।

इसके साथ ही पुस्तकालय एवं वाचनालय में पाठक महात्मा गांधी के जीवन एवं मूल्यों पर उपलब्ध साहित्य और अन्य अध्ययन सामग्री का अध्ययन कर गांधी दर्शन से जुड़ सकेंगे। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष भी महात्मा गांधी पुस्तकालय एवं वाचनालय के लिए 8.98 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए थे।

Check Also

Governor Haribhau Bagde to visit Mylavas tomorrow: To participate in Brahmarishi Kheteshwar Gurukul's annual festival 'Dharaohar 2026'

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का मायलावास दौरा: ब्रह्मऋषि खेतेश्वर गुरुकुल के वार्षिक उत्सव ‘धरोहर 2026’ में होंगे शामिल

बालोतरा। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े शनिवार को बालोतरा जिले के मायलावास प्रवास पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *