बुधवार, मई 13 2026 | 11:23:30 AM
Breaking News
Home / रीजनल / महंगाई राहत कैम्प : 7.55 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके जारी
Inflation Relief Camp: More than 7.55 crore Guarantee Cards have been issued

महंगाई राहत कैम्प : 7.55 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड हो चुके जारी

1.77 करोड़ से ज्यादा परिवारों का हो चुका रजिस्ट्रेशन

जयपुर। महंगाई का बोझ कम करने में राज्य सरकार आम आदमी की मददगार बनकर सामने आई है। प्रदेशवासियों को 10 योजनाओं का सीधा लाभ मिलने से वे राहत महसूस कर रहे हैं। राज्य के अधिकांश परिवार इन महंगाई राहत कैम्पों में अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। मंगलवार शाम तक 1.77 करोड़ से ज्यादा परिवार इन कैम्पों से लाभान्वित हो चुके हैं, जबकि गांरटी कार्ड वितरण का आंकड़ा भी 7.55 करोड़ से अधिक का हो चुका है।
प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मंगलवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 54.97 लाख, मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना में 92.86 लाख, मुख्यमंत्री निःशुल्क कृषि बिजली योजना में 11.34 लाख, मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 1.04 करोड़, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 66.82 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 4.37 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। इसी प्रकार, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 51.34 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना में 1.07 करोड़, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 1.31 करोड़ एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 1.31 करोड़ से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

Check Also

Governor Haribhau Bagde to visit Mylavas tomorrow: To participate in Brahmarishi Kheteshwar Gurukul's annual festival 'Dharaohar 2026'

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का मायलावास दौरा: ब्रह्मऋषि खेतेश्वर गुरुकुल के वार्षिक उत्सव ‘धरोहर 2026’ में होंगे शामिल

बालोतरा। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े शनिवार को बालोतरा जिले के मायलावास प्रवास पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *