रविवार, सितंबर 27 2026 | 11:22:15 PM
Breaking News
Home / स्वास्थ्य-शिक्षा / नॉन-सर्विस सीनियर रेजीडेंट्स को एचआरए देने तथा रेजीडेंट्स के स्टाईपेण्ड में बढ़ोतरी को मंजूरी
Gehlot approved: 16 hostels will be constructed for Scheduled Caste students.

नॉन-सर्विस सीनियर रेजीडेंट्स को एचआरए देने तथा रेजीडेंट्स के स्टाईपेण्ड में बढ़ोतरी को मंजूरी

सीनियर रेजीडेंट को अब मिलेगा प्रतिमाह 6 हजार रुपए एचआरए – रेजीडेंट के स्टाईपेण्ड में हुई बढ़ोतरी

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने नॉन-सर्विस सीनियर रेजीडेंट्स को एचआरए देने तथा नॉन-सर्विस रेजीडेंट्स के स्टाईपेण्ड में बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।
अब राज्य के ऐसे सीनियर रेजीडेंट्स जो राजकीय सेवा में नहीं हैं तथा जिनको हॉस्टल आवंटित नहीं हुआ है, को प्रतिमाह 6 हजार रुपए मकान किराया भत्ता दिया जाएगा। यदि किसी रेजीडेंट ने स्वेच्छा से हॉस्टल आवंटन के लिए मना किया है तो वह मकान किराया भत्ता के लिए पात्र नहीं होगा। इसी तरह नॉन सर्विस रेजीडेंट को मिलने वाले अतिरिक्त स्टाईपेण्ड को बढ़ाकर 5 हजार रुपए करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। यह स्टाईपेण्ड केवल उन रेजीडेंट्स को मिलेगा, जिनको हॉस्टल आवंटित नहीं हुआ है। यदि किसी रेजीडेंट ने हॉस्टल आवंटन के लिए मना किया है तो वह इस स्टाईपेण्ड के लिए पात्र नहीं होगा।

Check Also

फोर्टिस हेल्थकेयर में लगेगा भारत का पहला अपराइट प्रोटोन थेरेपी सिस्टम, प्रिसीजन कैंसर केयर को उन्नत बनाने में मिलेगी मदद

फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम में लगाया जाएगा लियो कैंसर केयर की Marie®अपराइट पॉज़ीशनिंग टेक्नोलॉजी से सुसज्जित MEVION S250-FIT™ प्रोटोन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *