बुधवार, अगस्त 12 2026 | 11:13:47 PM
Breaking News
Home / रीजनल / प्रदेश में 50 पक्षीघरों का होगा निर्माण
50 birdhouses will be constructed in the state

प्रदेश में 50 पक्षीघरों का होगा निर्माण

43.50 करोड़ रूपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को मंजूरी, 33 लवकुश वाटिकाओं और 17 अन्य स्थानों पर बनेंगे पक्षीघर

जयपुर। प्रदेश में पक्षियों के संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए 50 पक्षीघर बनाए जाएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इन पक्षीघरों के निर्माण के लिए 43.50 करोड़ रूपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को मंजूरी दी है। यह पक्षीघर 33 लवकुश वाटिकाओं तथा 17 अन्य स्थानों पर बनाए जाएंगे।
उदयपुर के गुलाब बाग के पक्षीघर की तर्ज पर ये पक्षीघर बनेंगे। पक्षीघरों के निर्माण, पक्षियों के लिए भोजन एवं विदेशी पक्षियों के क्रय हेतु प्रति पक्षीघर 87 लाख रूपए का व्यय होगा। इस प्रकार कुल 43.50 करोड़ रूपए व्यय किए जाएंगे। इसी राशि में से एक-एक लाख रुपए से पक्षीघरों में कोकटियल (ऑस्ट्रेलियाई बर्ड), लव बर्ड तोता, बजरिगर (बुग्गी तोता), गिनी फाउल (चकोर मुर्गा) आदि पक्षी पेट शॉप्स से खरीदे जाएंगे।
गहलोत की इस मंजूरी से प्रदेश में पक्षियों को संरक्षण मिलने के साथ ही बीमार, असहाय एवं घायल पक्षियों का उपचार एवं संवर्द्धन किया जा सकेगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने वर्ष 2023-24 के बजट में 50 पक्षीघरों के निर्माण की घोषणा की थी। इस घोषणा की क्रियान्विति में यह मंजूरी दी गई है।

Check Also

FDA conducts major campaign in Pune-Sangli; licenses of 12 hotels and restaurants suspended for uncleanliness and expired goods

पुणे-सांगली में एफडीए का बड़ा अभियान, गंदगी और एक्सपायरी सामान पर 12 होटल-रेस्टोरेंट के लाइसेंस निलंबित

पुणे। त्योहारी सीजन से पहले अन्न एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने पुणे और सांगली में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *