बुधवार, मई 13 2026 | 01:47:22 PM
Breaking News
Home / रीजनल / उद्योग भवन में हर्षाेल्लास से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह 

उद्योग भवन में हर्षाेल्लास से मनाया गया 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह 

जयपुर, 15 अगस्त। उद्योग भवन के कॉमन फैसिलिटी सोसायटी में आज 77वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि प्रबंध निदेशक रीको सुधीर कुमार शर्मा ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में मौजूद सभी अधिकार एवं कर्मचारियों ने बड़े उत्साह के साथ एक सुर में राष्ट्रगान का गायन किया।

प्रबंध निदेशक रीको शर्मा ने विभागों में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों को उनके सराहनीय सेवाओं के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। शर्मा ने समारोह में आर.मलरविजी महाप्रबंधक बीआईपी, अनुकृति सिंह उपनिदेशक उद्योग एवं वाणिज्य विभाग,  रमाकांत शर्मा उद्योग प्रसार अधिकारी, विशाल माथुर योजना सहायक रीको, नीरज कैरो शाखा प्रभारी रीको, नरेन्द्र गर्ग वरिष्ठ प्रबंधक आर.एस.एम.एम, अनिल शर्मा, वरिष्ठ सहायक आर.एस.एम.एम, जय कुमार गैलानी राजसीको उप कनिष्ठ प्रबंधक को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

 

इस दौरान उद्योग एवं वाणिज्य विभाग आयुक्त ओम कसेरा, राजसिको एमडी मनीषा अरोड़ा, रीको ईडी अरूण गर्ग, अतिरिक्त निदेशक आर.के.आमेरिया, एस.एस.शाह सहित विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे।

Check Also

Governor Haribhau Bagde to visit Mylavas tomorrow: To participate in Brahmarishi Kheteshwar Gurukul's annual festival 'Dharaohar 2026'

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का मायलावास दौरा: ब्रह्मऋषि खेतेश्वर गुरुकुल के वार्षिक उत्सव ‘धरोहर 2026’ में होंगे शामिल

बालोतरा। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े शनिवार को बालोतरा जिले के मायलावास प्रवास पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *