बुधवार, मई 13 2026 | 08:20:49 AM
Breaking News
Home / रीजनल /  मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी- 1255 कम्प्यूटर लैब्स के संचालन हेतु 30.12 करोड़ रूपए स्वीकृत
Chief Minister approved – Rs 4.10 crore sanctioned for Genealogy Conservation and Promotion Academy

 मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी- 1255 कम्प्यूटर लैब्स के संचालन हेतु 30.12 करोड़ रूपए स्वीकृत

जयपुर। राज्य सरकार प्रदेश में तकनीकी शिक्षा को सुदृढ़ करने तथा विद्यार्थियों में कम्प्यूटर एवं प्रौद्योगिकी की दक्षता विकसित करने हेतु निरन्तर कार्य कर रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालयों में स्वीकृत 1255 कम्प्यूटर लैब्स के संचालन हेतु 30.12 करोड़ रूपए के वित्तीय प्रस्ताव को स्वीकृति दी है।

मुख्यमंत्री के इस निर्णय से सरकारी स्कूलों के विद्यार्थी कम्प्यूटर शिक्षा से जुड़कर वर्तमान की व्यावसायिक आवश्यकताओं के अनुसार तकनीकी कौशल प्राप्त कर सकेंगे। इससे विद्यार्थी अपने लिए बेहतर करियर बना सकेंगे और उच्च वेतन वाली प्रतिष्ठित नौकरियां प्राप्त कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि गहलोत द्वारा पूर्व में इस सबंध में घोषणा की गई थी। उक्त घोषणा की क्रियान्विति में यह मंजूरी दी गई है।

Check Also

Governor Haribhau Bagde to visit Mylavas tomorrow: To participate in Brahmarishi Kheteshwar Gurukul's annual festival 'Dharaohar 2026'

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का मायलावास दौरा: ब्रह्मऋषि खेतेश्वर गुरुकुल के वार्षिक उत्सव ‘धरोहर 2026’ में होंगे शामिल

बालोतरा। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े शनिवार को बालोतरा जिले के मायलावास प्रवास पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *