बुधवार, मई 13 2026 | 01:14:54 PM
Breaking News
Home / रीजनल /  राजस्थान के खेलो इंडिया केंद्रों का उद्घाटन समारोह

 राजस्थान के खेलो इंडिया केंद्रों का उद्घाटन समारोह

राज्य सरकार ने खेल-खिलाड़ियों के विकास के लिए अभूतपूर्व काम किया : खेल राज्य मंत्री -खेल राज्य मंत्री चांदना के आग्रह पर नए बने जिलों में ‘खेलो इंडिया केंद्र’ बनाने की घोषणा -राजस्थान के खेल बजट में दस गुना बढ़ोतरी और ग्रामीण ओलंपिक जैसे अनूठे खेल आयोजनों की शुरुआत

जयपुर। युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री अशोक चांदना ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले साढ़े चार साल में खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिए अभूतपूर्व काम किया है। खेल हितेषी नई नीतियों और खेल बजट में दस गुना बढ़ोतरी के साथ ग्रामीण और शहरी ओलंपिक जैसे अनूठे खेल आयोजनों की शुरुआत की गई है, जिससे प्रदेश के खेल क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव हो रहा है। मंत्री श्री चांदना के आग्रह पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने नए बने जिलों सहित राजस्थान में कुल 51 ‘खेलो इंडिया केंद्र’ बनाने और नेशनल स्पोर्ट्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोलने की घोषणा की। श्री चांदना बुधवार को यहां एसएमएस स्टेडियम में केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में आयोजित राजस्थान के खेलो इंडिया केंद्रों के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे।

खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री चांदना ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में खेलों का माहौल बनाने और खेल-खिलाड़ियों के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए हैं। उन्होंने कहा कि पांच साल पहले राजस्थान का खेल बजट करीब 50 से 60 करोड़ रुपए हुआ करता था, जिसे 10 गुना बढ़ाकर 500 करोड़ रुपए से अधिक कर दिया गया है। प्रदेश में जयपुर और जोधपुर में स्पोर्ट्स स्कूल शुरू किए जा चुके हैं और शेष संभाग के लिए स्वीकृत हो चुके हैं। इनके लिए राज्य सरकार ने 100 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। साथ ही, जोधपुर में 60 करोड़ की लागत से स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट बन रहा है, जहां खिलाड़ियों को आधुनिक खेल तकनीक के साथ उच्च स्तरीय प्रशिक्षण मिलेगा।

राजस्थान के ओलंपिक मॉडल को पूरे देश में लागू करने का आग्रह

चांदना ने कहा कि मुख्यमंत्री ने हिट राजस्थान, फिट राजस्थान’ की संकल्पना के साथ लोगों को खेल मैदान में पहुंचाने और खिलाड़ियों की नर्सरी विकसित करने के लिए ‘राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक’ के अनूठे आयोजन की शुरुआत की थी, जिसमें पहले साल 30 लाख से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस वर्ष 58.54 लाख खिलाड़ी खेल रहे हैं, जिनमें 24.50 लाख महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने लोगों को खेलों से जोड़कर ‘फिट सोसायटी’ बनाने और खेलों का माहौल तैयार करने के लिए राजस्थान के ओलंपिक मॉडल को पूरे देश में लागू करने का आग्रह किया।

खेल राज्य मंत्री चांदना ने केंद्रीय मंत्री का आभार जताया

खेल एवं युवा मामले राज्य मंत्री चांदना के आग्रह पर केंद्रीय खेल मंत्री श्री अनुराग ठाकुर ने नए बने जिलों सहित राजस्थान में कुल 51 ‘खेलो इंडिया केंद्र’ बनाने की घोषणा की। ने राज्य में नए ‘खेलो इंडिया केंद्र’ और नेशनल स्पोर्ट्स सेंटर ऑफ एक्सीलेंस खोलने की घोषणा करने पर केंद्रीय मंत्री श्री ठाकुर का आभार व्यक्त किया। इससे पहले,  चांदना ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से राज्य में शुरू किए जा रहे ‘खेलो इंडिया केंद्र’ ग्राउंड लेवल पर खिलाड़ियों को बेहतरीन ट्रेनिंग और खेल तकनीक मुहैया कराएंगे, जिनसे भविष्य में अच्छे परिणाम मिलेगा। उन्होंने केंद्रीय खेल मंत्री से नए बने जिलों में भी यह केंद्र स्वीकृत करने का आग्रह किया। कार्यक्रम के दौरान ही केंद्रीय मंत्री ने नए जिलों सहित राजस्थान में कुल 51 ‘खेलो इंडिया केंद्र’ बनाने की घोषणा की।

Check Also

Governor Haribhau Bagde to visit Mylavas tomorrow: To participate in Brahmarishi Kheteshwar Gurukul's annual festival 'Dharaohar 2026'

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का मायलावास दौरा: ब्रह्मऋषि खेतेश्वर गुरुकुल के वार्षिक उत्सव ‘धरोहर 2026’ में होंगे शामिल

बालोतरा। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े शनिवार को बालोतरा जिले के मायलावास प्रवास पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *