बुधवार, नवंबर 11 2026 | 09:41:02 PM
Breaking News
Home / रीजनल / मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति- महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत संविदा पर भरे जाएंगे 2600 पद
Chief Minister gave approval – 2600 posts will be filled on contract under Mahatma Gandhi NREGA scheme

मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति- महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत संविदा पर भरे जाएंगे 2600 पद

जयपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना ग्रामीण क्षेत्र के विकास के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजित करने में महत्वपूर्ण सिद्ध हुई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत कार्यात्मक आवश्यकता को देखते हुए ब्लॉक एवं ग्राम पंचायत स्तर पर कनिष्ठ तकनीकी सहायक के 2200 एवं लेखा सहायक के 400 रिक्त पदों को संविदा के आधार पर भरे जाने की मंजूरी दी है। उक्त कार्मिकों को मानदेय महात्मा गांधी नरेगा के मद से ही दिया जाएगा। गहलोत द्वारा दी गई इस स्वीकृति से योजना के अन्तर्गत किए जाने वाले कार्यों को गति मिलेगी तथा रोजगार के अतिरिक्त अवसर भी उपलब्ध होंगे।

Check Also

Narayan Seva Sansthan's camp in Bellary, 634 disabled people moved towards self-reliance through modern technology

बेल्लारी में नारायण सेवा संस्थान का शिविर, आधुनिक तकनीक से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े 634 दिव्यांगजन

687 कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स निःशुल्क फिट किए New Delhi। सुबह से ही शिविर स्थल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *