शनिवार, मार्च 21 2026 | 04:17:21 AM
Breaking News
Home / स्वास्थ्य-शिक्षा / मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति : प्रदेश में खोले जाएंगे 10 नवीन प्राथमिक संस्कृत विद्यालय
Chief Minister gave approval: 10 new primary Sanskrit schools will be opened in the state

मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति : प्रदेश में खोले जाएंगे 10 नवीन प्राथमिक संस्कृत विद्यालय

131 संस्कृत विद्यालयों में सृजित होंगे तृतीय श्रेणी अध्यापक के 1-1 पद, राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय, द्यड़ी खिराना (बाड़ी) होगा क्रमोन्नत

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य में 10 नवीन प्राथमिक संस्कृत विद्यालय खोलने तथा एक राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय को वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में क्रमोन्नत करने की स्वीकृति दी है। साथ ही, उन्होंने 131 राजकीय प्राथमिक संस्कृत विद्यालयों में तृतीय श्रेणी अध्यापक के 1-1 अतिरिक्त पदों के सृजन की भी मंजूरी दी है।

श्री गहलोत की स्वीकृति से अलवर, भरतपुर, दौसा एवं सीकर जिले में 1-1 तथा जयपुर, झुंझुनूं एवं राजसमंद जिले में 2-2 नवीन प्राथमिक संस्कृत विद्यालय खोले जाएंगे। जबकि, राजकीय प्रवेशिका संस्कृत विद्यालय, द्यड़ी खिराना (बाड़ी), धौलपुर को वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय में क्रमोन्नत किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने संस्कृत शिक्षा विभाग के अधीन संचालित 131 प्राथमिक विद्यालयों में प्रत्येक विद्यालय हेतु तृतीय श्रेणी अध्यापक के 1-1 नवीन पद सृजित किये जाने की भी स्वीकृति दी है। इन विद्यालयों में वर्तमान में तृतीय श्रेणी अध्यापक के 1-1 पद ही स्वीकृत हैं। अब नवीन पदों के सृजन से निःशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम-2009 के प्रावधानों की पालना सुनिश्चित हो सकेगी।

Check Also

आईआईटी मंडी में  एल.ए.आर.ए.एम कोर्स  2026 का आयोजन, भूस्खलन जोखिम आकलन और रोकथाम पर जुटे वैश्विक विशेषज्ञ

भारत में दूसरी बार आयोजित किया जा रहा है यह कार्यक्रम मंडी: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *