बुधवार, मई 13 2026 | 11:41:05 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / होम्बले फिल्म्स और ऋषभ शेट्टी की कंतारा के लिए इस खूबसूरत लोकेशन पर बना है भव्य सेट, पढ़ें पूरी खबर!
A grand set has been built at this beautiful location for Hombale Films and Rishabh Shetty's Kantara, read the full news!

होम्बले फिल्म्स और ऋषभ शेट्टी की कंतारा के लिए इस खूबसूरत लोकेशन पर बना है भव्य सेट, पढ़ें पूरी खबर!

Jaipur. होम्बले फिल्म्स बिना किसी शक इंडियन सिनेमा में सबसे बड़ा प्रोडक्शन हाउस है। इस लीडिंग प्रोडक्शन हाउस ने अपने बैनर तले केजीएफ चैप्टर 2, कंतारा: ए लीजेंड और प्रभास-प्रशांत नील की ‘सलार पार्ट 1: सीजफायर’ जैसे ब्लॉकबस्टर के साथ इंडियन सिनेमा को बढ़ावा दिया है। उनका अगला सबसे बड़ा प्रोजेक्ट, ‘कंतारा: चैप्टर 1’ है, जिसका फैंस और दर्शकों द्वारा बड़ी उम्मीदों के साथ बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है।

फिल्म से जुड़े हर नए अपडेट के साथ, जनता में उत्साह बढ़ रही है। हाल ही में आए नए अपडेट के मुताबिक, फिल्म की शूटिंग हफ्ते भर में शुरू होने वाली है, जिसमें 20 दिन का शेड्यूल है। इस शेड्यूल में, टीम जरूरी हिस्सों को जंगलों में शूट करेगी, और यह खूबसूरत कुंडपुरा के कोस्टल रीजन में शूट होगा, जो फिल्म की कहानी से मैच करेगा।

200×200 फीट का एक विशाल सेट बनाया गया है, और कुंडापुरा के निर्माण के लिए मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद से 600 बढ़ई और स्टंट मास्टर्स को काम पर रखा गया है। साथ ही, सेट बनाने से पहले, फाइनल किए गए एक्टर्स को कड़ी ट्रेनिंग सेशन दी जा रही हैं।

फिल्म से जुड़े बाकी डिटेल्स की भी बात करें तो, फिल्म को ऋषभ शेट्टी द्वारा डायरेक्ट किया जा रहा है, जो फिल्म के लीड एक्टर भी हैं, जबकी इसका म्यूजिक अजनीश लोकनाथ द्वारा तैयार किया गया है, और सिनेमैटोग्राफी की कमान अरविंद कश्यप संभाल रहे हैं।

इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता की फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म, ‘कंतारा: ए लीजेंड’ ने दर्शकों को एक यादगार सिनेमाई अनुभव दिया था, जो पहले कभी नहीं देखा गया। फिल्म का थिएट्रिकल अनुभव दर्शकों के दिलों और यादों में हमेशा के लिए रह गया, और जब ऋषभ शेट्टी और होम्बले फिल्म्स ने प्रीक्वल ‘कंतारा: चैप्टर 1’ का ऐलान किया, तो एक और दिव्य थिएट्रिकल अनुभव देखने की उत्सुकता आसमान तक पहुंच गई।

इस बीच, होम्बले फिल्म्स के पास फिल्मों की एक रोमांचक लाइन-अप है, जिसमें सालार पार्ट 2: शौर्यंगा पर्वम भी शामिल है।

Check Also

Congress in Tamil Nadu gives full support to TVK, on ​​the condition of 'keeping communal forces out'

तमिलनाडु में कांग्रेस ने टीवीके को दिया पूर्ण समर्थन, ‘सांप्रदायिक ताकतों को बाहर रखने’ की शर्त  

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। कांग्रेस ने अभिनेता से राजनेता …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *