शनिवार, नवंबर 07 2026 | 02:02:27 AM
Breaking News
Home / रीजनल / मिलावट की आशंका पर 18 किलो घी जब्त
Packaged food will not be sold near schools

मिलावट की आशंका पर 18 किलो घी जब्त

शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत चिकित्सा विभाग की टीम ने सीकर में की कार्रवाई मसालों व मावे का लिया सैम्पल

सीकर। खाद्य वस्तुओं में मिलावट करने वालों के खिलाफ चिकित्सा विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत सोमवार को विभाग की टीम ने सीकर शहर में कार्रवाई की और मिलावट की आशंका पर 18 किलोग्राम घी जब्त किया। इसके अलावा मसालों व मावा का सैम्पल लिया। सभी सैम्पलों को जांच के लिए जयपुर स्थित खाद्य प्रयोगशाला में भेजा गया है।

सीएमएचओ डॉ निर्मल सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा आयुक्त के निर्देशन में अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। विभाग की टीम द्वारा खाद्य वस्तुओं की दुकानों पर जांच निरीक्षण किया जा रहा है। सोमवार को विभाग के एफएसओ मदनलाल बाजिया, महमूद अली, नंदराम मीणा ने सीकर शहर में कार्रवाई कर आशुतोष मार्केटिंग सीकर के यहां से श्री सरस ब्राण्ड के घी के दो सैम्पल लिए। वहीं मिलावट की आशंका पर 18 किलो श्री सरस घी जब्त किया। इसके अलावा उन्हांेने सुंदरिया फलोर मिल सीकर के यहां से लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और महावीर मावा भंडार के यहां से मावा का सैम्पल लिया।

Check Also

Narayan Seva Sansthan's camp in Bellary, 634 disabled people moved towards self-reliance through modern technology

बेल्लारी में नारायण सेवा संस्थान का शिविर, आधुनिक तकनीक से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े 634 दिव्यांगजन

687 कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स निःशुल्क फिट किए New Delhi। सुबह से ही शिविर स्थल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *