रविवार, सितंबर 27 2026 | 09:05:54 AM
Breaking News
Home / मनोरंजन / दिलीप कुमार की नातिन सायशा ने की 17 साल बड़े हीरो से शादी, सामने आया पहला VIDEO

दिलीप कुमार की नातिन सायशा ने की 17 साल बड़े हीरो से शादी, सामने आया पहला VIDEO

Sayyeshaa saigal Wedding: बॉलीवुड के वेटरन एक्टर दिलीप कुमार और सायरा बानो की नातिन सायशा सहगल 10 मार्च को हैदारबाद में शादी के बंधन में बंधी। सायशा ने 17 साल बड़े तमिल एक्टर से लव मैरिज की है। शादी का पहला वीडियो सामने आ चुका है जिसमें दोनों दूल्‍हा और दुल्‍हन गले में वरमाला डाले हुए नजर आ रहे हैं। सायशा ने हाथ में लाल चूड़़ा भी पहना हुआ है जिसमे वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं। शादी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें सायशा और आर्या बेहद खुश लग रहे हैं। वहीं, शादी में मौजूद मेहमान दूल्‍हा दुल्‍हन को बधाई दे रहे हैं। इससे पहले दोनों की संगीत सेरेमनी की फोटोज भी काफी वायरल हुई थी। जिसमे सायशा और आर्या सफेद लिबास में नजर आ रहे थे।

सायरा बानो पहुंचीं, नहीं दिखे दिलीप कुमार…
सायशा के संगीत में सायरा बानो तो पहुंच लेकिन दिलीप कुमार यहां नजर नहीं आए। जिसकी वजह उनकी खराब सेहत भी हो सकती है। बात करे सायशा की तो संगीत में वो   सिल्वर और व्हाइट कॉम्बिनेशन का लहंगा पहने हुए दिखी तो आर्या ऑफ व्हाइट कलर की शेरवानी में नजर आए। इसकी तस्‍वीरें आर्या ने अपने ट्व‍िटर अकाउंट पर शेयर की थीं।

Check Also

Alia Bhatt is feeling nervous about 'Don't Be Shy' as a producer

बतौर निर्माता ‘डोंट बी शाय’ को लेकर नर्वस महसूस कर रहीं आलिया भट्ट

मुंबई। अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों अपनी प्रोड्यूस आगामी फिल्म ‘डोंट बी शाई’ को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *