मंगलवार, नवंबर 10 2026 | 05:55:43 AM
Breaking News
Home / रीजनल / देवनानी ने गोवा विधानसभा का सदन व भवन देखा, गोवा स्पीकर को भेंट किया राजस्थान विधानसभा का प्रकाशन
Devnani expressed grief over the death of educationist Ashok Gupta

देवनानी ने गोवा विधानसभा का सदन व भवन देखा, गोवा स्पीकर को भेंट किया राजस्थान विधानसभा का प्रकाशन

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी (Speaker of Rajasthan Legislative Assembly Vasudev Devnani) सोमवार को प्रातः गोवा पहुंचे। श्री देवनानी ने गोवा विधानसभा अध्यक्ष रमेश तावडकर से विधानसभा में मुलाकात की। श्री तावडकर ने गोवा विधानसभा पहुंचने पर राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का दुपट्टा पहनाकर, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर अभिनंदन किया। दोनों विधानसभा अध्यक्षो ने विधानसभा सत्र अवधि, विधानसभा प्रकिया, कार्य संचालन और संसदीय परंपराओं के बारे में चर्चा की।

 

श्री देवनानी ने गोवा विधानसभा का भवन और सदन देखा-

 

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को गोवा विधानसभा का भवन और सदन का अवलोकन किया। गोवा के स्पीकर श्री तावडकर ने श्री देवनानी को गोवा विधानसभा के भवन और सदन के बारे में जानकारी दी।

 

राजस्थान विधान सभा में नवाचारों का 1 वर्ष पुस्तक ंभेंट-

 

राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने गोवा विधानसभा स्पीकर रमेश वी तावडकर को राजस्थान विधानसभा में नवाचारों का 1 वर्ष पुस्तक की प्रति भेट की। देवनानी ने श्री तावडकर को राजस्थान विधानसभा का कैलेंडर, स्मृति चिन्ह और डायरी भी भेंट की। देवनानी ने गोवा विधानसभा स्पीकर को बताया कि राजस्थान विधानसभा में सर्व दलीय बैठक, पेपरलेस सदन, विधानसभा का डिजिटलकरण, गुलाबी शहर का नया गुलाबी सदन सहित अनेक नवाचार किए गए हैं। श्री देवनानी ने कहा कि राजस्थान विधानसभा में डायरी का प्रकाशन भारतीय नव वर्ष के अनुसार किया गया है।

Check Also

Narayan Seva Sansthan's camp in Bellary, 634 disabled people moved towards self-reliance through modern technology

बेल्लारी में नारायण सेवा संस्थान का शिविर, आधुनिक तकनीक से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े 634 दिव्यांगजन

687 कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स निःशुल्क फिट किए New Delhi। सुबह से ही शिविर स्थल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *