बुधवार, मई 13 2026 | 05:11:05 AM
Breaking News
Home / रीजनल / विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” आयोजित, विकसित भारत के संकल्प हेतु मिलकर कार्य करें, राष्ट्र प्रथम की सोच के साथ कार्य करें – राज्यपाल
"Developed India Sankalp Sammelan" organized, work together for the resolution of developed India, work with the thinking of nation first - Governor

विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” आयोजित, विकसित भारत के संकल्प हेतु मिलकर कार्य करें, राष्ट्र प्रथम की सोच के साथ कार्य करें – राज्यपाल

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने विकसित भारत के संकल्प के लिए सबको मिलकर कार्य करने का आह्वान किया है। श्री बागडे ने कहा कि विकसित भारत के अंतर्गत भारत को सभी क्षेत्रों में अग्रणी कार्य करने के लिए सुनियोजित सोच के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने देश में निरंतर हो रहे विकास की चर्चा करते हुए कहा कि बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का विकास करने के साथ हर घर में स्वच्छ जल, बिजली की प्रभावी आपूर्ति सुनिश्चित करने और सभी को आवास और मूलभूत सुविधाएं प्रभावी रूप में उपलब्ध करा सकें, इसके लिए होलेस्टिक एप्रोच से कार्य हो।

 

राज्यपाल बागडे सोमवार को विकसित भारत संकल्प संस्थान द्वारा आयोजित “विकसित भारत” सम्मेलन में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने “राष्ट्र प्रथम” की सोच के साथ काम करने पर जोर दिया। उन्होंने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पंक्ति के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को दिए जाने पर भी जोर दिया।

 

उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कुछ समय पहले देशभर में विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभारंभ किया था। इसका उद्देश्य था कि जनकल्याण से जुड़ी जितनी भी योजनाएं हैं वह लोगों को सुगम रूप में उपलब्ध हो सके। उन्होंने प्राकृतिक खेती, सहकारिता से राष्ट्र विकास के लिए कार्य करने पर जोर दिया।

 

राज्यपाल ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयास” से ‘विकसित भारत’ के संकल्प की सोच को साकार करने पर जोर दिया।

Check Also

Madhya Pradesh: Government extends wheat procurement deadline till May 23

मध्य प्रदेश: सरकार ने गेहूं खरीद की समय सीमा 23 मई तक बढ़ाई

भोपाल। किसानों के लिए बड़ी राहत की घोषणा करते हुए राज्य सरकार ने गेहूं खरीद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *