शनिवार, सितंबर 26 2026 | 04:36:57 PM
Breaking News
Home / रीजनल / राज्यपाल ने शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया— शिक्षा व्यवसाय नहीं है, पवित्र कार्य है – राज्यपाल

राज्यपाल ने शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया— शिक्षा व्यवसाय नहीं है, पवित्र कार्य है – राज्यपाल

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने सोमवार को छत्रपति संभाजी नगर में आयोजित एक समारोह में शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों और शिक्षण संस्थाओं का सम्मान और अभिनंदन किया। बागडे ने इस दौरान भारत के प्राचीन तक्षशिला, नालंदा, विक्रम विश्वविद्यालय आदि की चर्चा करते हुए कहा कि शैक्षिक क्षेत्र में आरम्भ से ही भारत विश्व भर में अग्रणी रहा है।

 

राज्यपाल ने कहा कि शिक्षा व्यवसाय नहीं बल्कि पवित्र कार्य है। शिक्षा प्रदान करना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। उन्होंने शिक्षण संस्थाओं का आह्वान किया कि वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करते हुए राष्ट्र को विश्व भर में अग्रणी बनाने का कार्य करे।

 

उन्होंने आर्यभट्ट, पाणिनि, भास्कराचार्य आदि की चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने वैज्ञानिक और जीवन व्यवहार, भाषा के जो सूत्र प्रदान किए, उसी को बाद में आधुनिक रूप में  पश्चिम के देशों ने प्रस्तुत किया।

 

उन्होंने शिक्षण संस्थानों में बौद्धिक क्षमता विकास के साथ भारतीय ज्ञान परंपरा के संबंध में नई पीढ़ी को जागरुक किए जाने का आह्वान किया। राज्यपाल ने कहा कि विश्व को सबसे पहले जीरो का ज्ञान भारत ने दिया इसी से अन्य देशों में गिनती की शुरुआत हुई।

 

Check Also

Fourth edition of TEDx IIHMR U on August 21 with the theme 'Ignite the Unseen'

आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी में ब्लड डोनेशन ड्राइव, 101 लोगों ने किया ब्लड डोनेट

जयपुर: आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी ने संतोकबा दुर्लभजी मेमोरियल हॉस्पिटल (एसडीएमएच), जयपुर के सहयोग से गुरुवार को …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *