मंगलवार, फ़रवरी 10 2026 | 11:57:52 AM
Breaking News
Home / बाजार / Jaipur Gold Silver Price: लखपति हुआ सोना, चांदी भी पहुंचा करीब, 60 साल में इतने बढ़े भाव, जानें लेटेस्ट रेट
Gold purchases in India affected by Corona, demand fell 30% in third quarter

Jaipur Gold Silver Price: लखपति हुआ सोना, चांदी भी पहुंचा करीब, 60 साल में इतने बढ़े भाव, जानें लेटेस्ट रेट

Jaipur: सोना लगातार इतिहास बनाते जा रहा है. सोने के भाव में रिकॉर्ड बढ़ोतरी का दौर जारी है. जयपुर के सर्राफा मंडी में आज शुद्ध सोने भाव में 2800 रुपए का उछाल आया है. ऐसे में अब इसके भाव 1,01,800 रुपए प्रति दस ग्राम हो गए हैं. वहीं, चांदी की भाव में कल बढ़ोतरी होने के बाद आज इसमें 300 रुपए की गिरावट आई है. इसके भाव 99,700 रुपए प्रति किलो हो हो गए हैं.

 

जयपुर. अब तक के इतिहास में पहली बार सोना-चांदी से भी आगे निकल गया है. लगातार रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी के बाद सोने के भाव में एक लाख रुपए को पार कर गया है. बता दें कि साल 1965 में दस ग्राम सोने का औसत भाव मात्र 100 रुपए था, उस हिसाब से देखें तो 60 साल में सोना 100 रुपए से एक लाख तक पहुंचा है. सर्राफा व्यापारी पूरणमल सोनी ने बताया कि शादी के सीजन में बढ़ती डिमांड, अक्षय तृतीया और वैश्विक आर्थिक अनिश्चितताओं के चलते सोने में यह तेजी आई है.

 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोना और चांदी की मांग अधिक

 

चांदी के भाव भी एक लाख रुपए के नजदीक है. सर्राफा व्यापारी पूरणमल सोनी ने बताया कि मलमास खत्म होने के बाद मार्केट में फिर से सोना और चांदी के गहनों की डिमांड बढ़ने लगी है. इसके अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दोनों कीमती धातुओं की मांग में तेजी आई है. इसलिए आज 10 ग्राम सोना और 1 किलो चांदी के भाव से अधिक हो गए हैं. पूरणमल सोनी ने बताया कि आगमी दिनों में मार्केट में फिर से सोना-चांदी के गहनों की डिमांड बढ़ने वाली है. एक्सपर्ट के अनुसार आगमी दिनों में चांदी के भाव एक लाख रुपए पार होने और बढ़ते सोने की मांग को देखते हुए इसके भाव में और भी अधिक तेजी आएगी. जयपुर सर्राफा ट्रेडर्स कंपनी ने आज दोनों के भावों की अपडेट जारी की है. आज इनमें बदलाव आया है. अगर आप आज जयपुर सर्राफा मार्केट से सोना चांदी के गहने खरीदने का सोच रहे हैं, तो इससे पहले सर्राफा बाजार की रेट जरूर जान ले, आज 23 अप्रैल को सोना और चांदी के भाव ये है.

Check Also

Punjab & Haryana High Court cancels bail order granted to judge's relative

Punjab & Haryana High Court ने रद्द किया जज के रिश्तेदार को दिया गया जमानत आदेश

New Delhi. Punjab & Haryana High Court (P&H HC) ने उस फैसले को रद्द कर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *