मंगलवार, अगस्त 11 2026 | 08:32:17 PM
Breaking News
Home / रीजनल / केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की वार्ता

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की वार्ता

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को दिए निर्देश -पाक नागरिकों के वीजा निरस्त करने के केन्द्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों की करें पालना

 

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से वार्ता के पश्चात् केन्द्र द्वारा पाकिस्तानी नागरिको के वीजा को लेकर जारी की गई गाइडलाइन की पालना हेतु अधिकारियों को निर्देशो की तत्काल एवं सख्ती से पालना करने के निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी को वार्ता में यह आश्वस्त किया कि पाकिस्तान नागरिकों के वीजा के संबंध में प्राप्त दिशा-निर्देशों की राज्य में कठोरता से पालना की जाएगी।
 

इस क्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनन्द कुमार ने शुक्रवार को सचिवालय में सम्बंधित अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में पुलिस महानिदेशक यू.आर. साहू, सी.आई.डी. सुरक्षा पुलिस महानिदेशक संजय अग्रवाल, गृह विभाग की शासन उप सचिव मती सोविला माथुर, राजेश जैन, समस्त पुलिस अधीक्षक एवं अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। सभी जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक वी.सी. के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने पाकिस्तानी नागरिकों को जारी सार्क वीजा 26 अप्रैल, शनिवार से एवं दीर्घकालिक वीज़ा, राजनयिक और आधिकारिक वीज़ा को छोड़कर सभी मौजूदा वैध वीज़ा 27 अप्रैल, रविवार से तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिये हैं। पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए मेडिकल वीज़ा 29 अप्रैल, 2025 तक ही वैध रहेंगे। पाकिस्तानी नागरिकों का निष्कासन अटारी बॉर्डर से किया जाना है।

एसीएस (होम) ने संबंधित पुलिस अधीक्षकों एवं एफ.आर.ओ को निर्देश दिए कि ऐसे पाक नागरिक जो लाँग टर्म वीजा “एल.टी.वी.“ के अतिरिक्त अन्य वीजा पर राज्य में निवासरत हैं, उनके निष्कासन की कार्यवाही गृह मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों में वर्णित समय सीमा के अनुसार की जाये।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा पिछले बुधवार को कानून व्यवस्था के सम्बंध में ली गई बैठक में दिए गए निर्देशों के अनुसार पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा राज्य में पूर्ण चौकसी रखने, आमजन और पर्यटकों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने, सोशल मीडिया पर निगाह रखने की अक्षरशः पालना के भी निर्देश दिए गए।

Check Also

PACL Limited

राजस्थान की जमीनों में दफन हजारों करोड़ का रहस्य! रिकॉर्ड में कहीं और मालिक, नीलामी सूची में PACL

लाखों निवेशकों के पैसे की वापसी के बीच राजस्थान की PACL संपत्तियों पर उठे बड़े …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *