मंगलवार, नवंबर 10 2026 | 06:07:42 AM
Breaking News
Home / रीजनल / भगवान परशुराम संपूर्ण मानवता के लिए आदर्श-देवनानी विधानसभा अध्यक्ष ने परशुराम जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया

भगवान परशुराम संपूर्ण मानवता के लिए आदर्श-देवनानी विधानसभा अध्यक्ष ने परशुराम जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया

जयपुर। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि भगवान परशुराम संपूर्ण मानवता के लिए आदर्श हैं। हमें उनके जीवन से सीख लेनी चाहिए। देवनानी ने मंगलवार को अजमेर में परशुराम जयंती पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन त्याग, तपस्या, शौर्य और सामाजिक न्याय की स्थापना का प्रतीक है। उन्होंने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ संघर्ष कर एक आदर्श समाज की परिकल्पना प्रस्तुत की। आज आवश्यकता है कि हम उनके विचारों को आत्मसात कर समाज में व्याप्त असमानता और भेदभाव को समाप्त करें।

 

 

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि परशुराम जयंती केवल पर्व नहीं, बल्कि यह आत्मचिंतन का अवसर है। हमें यह विचार करना चाहिए कि हम अपने समाज और राष्ट्र के प्रति क्या योगदान दे रहे है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे भगवान परशुराम की तरह साहस, ज्ञान और अनुशासन को अपने जीवन में अपनाएं।

 

 

देवनानी ने कहा कि इस अवसर पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि हम एक न्यायपूर्ण, समरस और सशक्त भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएंगे। भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेकर हम राष्ट्र निर्माण की दिशा में सार्थक कदम बढ़ा सकते हैं।

 

इस अवसर पर उनके साथ राजेश शर्मा, अशोक मुद्गल, के. त्रिपाठी, गजेंद्र शर्मा, योगेश शर्मा, दीपक शर्मा, प्रतिभा पाराशर, अरविंद पाराशर, मनीष पाराशर, रमेश सोनी, सुभाष जाटव, कपिल व्यास उपस्थित रहें।

Check Also

Narayan Seva Sansthan's camp in Bellary, 634 disabled people moved towards self-reliance through modern technology

बेल्लारी में नारायण सेवा संस्थान का शिविर, आधुनिक तकनीक से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़े 634 दिव्यांगजन

687 कृत्रिम अंग एवं कैलिपर्स निःशुल्क फिट किए New Delhi। सुबह से ही शिविर स्थल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *