बुधवार, मई 13 2026 | 08:23:52 AM
Breaking News
Home / रीजनल / विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर अजमेर नगर निगम बनवा रहा है शौचालय, व्यापारिक संगठनों ने जताया आभार, बोले हजारों महिलाओं को मिलेगी राहत

विधानसभा अध्यक्ष के निर्देश पर अजमेर नगर निगम बनवा रहा है शौचालय, व्यापारिक संगठनों ने जताया आभार, बोले हजारों महिलाओं को मिलेगी राहत

जयपुर। अजमेर शहर के व्यस्ततम पुरानी मंडी और केसरगंज में खरीददारी के लिए आने वाली महिलाओं को शीघ्र ही बड़ी परेशानी से मुक्ति मिलेगी। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निर्देश पर इन बाजारों की सालों पुरानी समस्या का समाधान होने जा रहा है। इन बाजारों में महिला शौचालय बनेंगे। रोजाना हजारों महिलाओं को राहत मिलेगी।

 

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सोमवार को पुरानी मंडी व केसरगंज में नगर निगम की भूमि पर महिला शौचालयों के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर देवनानी ने कहा कि लम्बे समय से महिलाओं को बाजारों में टॉयलेट नहीं होने के कारण परेशानी का सामना करना पड रहा था। अजमेर के व्यस्ततम बाजारों में महिलाओं के लिए अलग से टॉयलेट उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड रहा था।

 

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि प्रत्येक वर्ग को राहत और सहूलियत मिले। इसके लिए बाजारों में महिला शौचालय बनाने की शुरूआत की गई है। अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में महिला शौचालय के लिए स्थान चिन्हित कर निर्माण कार्य शुरू करवाया जा रहा है। बाजारों में खरीददारी के लिए आने वाली महिलाओं को राहत मिलेगी। इन दोनों बाजारों के व्यापारिक संगठनों ने भी देवनानी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इसमें हजारों महिलाओं को रोजाना की परेशानी से राहत मिलेगी।

Check Also

Governor Haribhau Bagde to visit Mylavas tomorrow: To participate in Brahmarishi Kheteshwar Gurukul's annual festival 'Dharaohar 2026'

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े का मायलावास दौरा: ब्रह्मऋषि खेतेश्वर गुरुकुल के वार्षिक उत्सव ‘धरोहर 2026’ में होंगे शामिल

बालोतरा। राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े शनिवार को बालोतरा जिले के मायलावास प्रवास पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *